Welcome to Ujala Hind   Click to listen highlighted text! Welcome to Ujala Hind
उत्तर प्रदेश

कौड़िया थाना क्षेत्र के एक घर में नकदी, जेवरात और घरेलू सामान पर चोरों ने किया हाथ साफ, गांव में दहशत

गोंडा जिले के कौड़िया थाना क्षेत्र के उसरैना ग्राम पंचायत के भगौती पुरवा मजरे में बीती रात चोरों ने एक घर में चोरी की वारदात को अंजाम दिया। चोर घर से नकदी, जेवरात और घरेलू सामान लेकर फरार हो गए।

कौड़िया थाना क्षेत्र के एक घर में नकदी, जेवरात और घरेलू सामान पर चोरों ने किया हाथ साफ, गांव में दहशद

रिपोर्ट अहमद हुसैन

 

 

गोंडा जिले के कौड़िया थाना क्षेत्र के उसरैना ग्राम पंचायत के भगौती पुरवा मजरे में बीती रात चोरों ने एक घर में चोरी की वारदात को अंजाम दिया। चोर घर से नकदी, जेवरात और घरेलू सामान लेकर फरार हो गए।

 

पीड़ित रामजग पुत्र झोथू के परिवार के अनुसार, चोर पायल, झुमकी सहित अन्य जेवरात, करीब ₹20 हजार नकद, कपड़े और खाने-पीने का सामान भी चुरा ले गए। सुबह घटना की जानकारी होने पर परिवार और ग्रामीणों में हड़कंप मच गया।

 

सूचना मिलते ही कौड़िया पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर पीड़ित परिवार से जानकारी जुटाई। चोरी हुए सामान का भी जायजा लिया गया।

 

प्रभारी निरीक्षक जितेंद्र सिंह ने बताया कि पीड़ित की तहरीर मिलने के बाद मुकदमा दर्ज कर चोरों की तलाश के लिए अभियान चलाया जाएगा और जल्द ही आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

 

लगातार हो रही चोरी की घटनाओं से ग्रामीणों में नाराजगी है। लोगों ने पुलिस से रात्रि गश्त बढ़ाने और चोरी की घटनाओं पर जल्द अंकुश लगाने की मांग की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!