नवाबगंज: राजकीय पशु चिकित्सालय के गेट के सामने कचरे का ढेर, बीमारियों का खतरा
नवाबगंज। राजकीय पशु चिकित्सालय नवाबगंज के मुख्य गेट के सामने कचरे का अंबार लगा हुआ है। गंदगी और बदबू के कारण अस्पताल आने वाले पशुपालकों और मरीजों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

नवाबगंज: राजकीय पशु चिकित्सालय के गेट के सामने कचरे का ढेर, बीमारियों का खतरा
रिपोर्ट शिवम पांडे उजाला हिंद ऑनलाइन न्यूज़ चैनल नवाबगंज
बहराइच | उजाला हिंद ONLINE
नवाबगंज। राजकीय पशु चिकित्सालय नवाबगंज के मुख्य गेट के सामने कचरे का अंबार लगा हुआ है। गंदगी और बदबू के कारण अस्पताल आने वाले पशुपालकों और मरीजों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि पिछले कई दिनों से यहां कचरा पड़ा है लेकिन सफाईकर्मी ध्यान नहीं दे रहे। गंदगी के कारण मच्छर और आवारा जानवरों का जमावड़ा लगा रहता है। पशुओं के इलाज के लिए आने वाले लोग भी इसी गंदगी से होकर गुजरने को मजबूर हैं।
पशुपालकों ने आरोप लगाया है कि जहां बीमार पशुओं का इलाज होता है, उसी के गेट पर गंदगी होना स्वास्थ्य के लिए बेहद खतरनाक है। इससे बीमारियां फैलने का डर बना हुआ है।
लोगों ने नगर पंचायत और संबंधित अधिकारियों से मांग की है कि अस्पताल परिसर और उसके आसपास तत्काल सफाई कराई जाए और डस्टबिन की व्यवस्था की जाए।