Welcome to Ujala Hind   Click to listen highlighted text! Welcome to Ujala Hind
उत्तर प्रदेश

सघन वाहन चेकिंग अभियान में 535 वाहनों का चालान, 6.87 लाख रुपये जुर्माना

बहराइच, 10 अगस्त। पुलिस अधीक्षक बहराइच श्री विश्वजीत श्रीवास्तव के आदेश के अनुपालन में जनपद में सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने तथा यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया

सघन वाहन चेकिंग अभियान में 535 वाहनों का चालान, 6.87 लाख रुपये जुर्माना

 

हरि गोविंद पांडे ब्यूरो उजाला हिंद ऑनलाइन न्यूज़ चैनल

 

बहराइच, 10 अगस्त। पुलिस अधीक्षक बहराइच श्री विश्वजीत श्रीवास्तव के आदेश के अनुपालन में जनपद में सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने तथा यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। अपर पुलिस अधीक्षक नगर श्री आयुष विक्रम सिंह के निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी यातायात श्री राज सिंह के कुशल नेतृत्व में 09 अगस्त 2026 को प्रभारी निरीक्षक यातायात श्री रामप्रकाश द्वारा मय यातायात टीम जनपद के विभिन्न क्षेत्रों में व्यापक चेकिंग अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान बस, चार पहिया, तीन पहिया एवं दो पहिया वाहनों की गहन जांच की गई। यातायात पुलिस एवं नागरिक पुलिस द्वारा चलाए गए संयुक्त अभियान के अंतर्गत कुल 535 वाहनों का चालान करते हुए 6 लाख 87 हजार रुपये का जुर्माना अधिरोपित किया गया। वहीं एक वाहन को सीज करने की कार्रवाई भी की गई। दोपहिया वाहन पर तीन सवारी बैठाकर संचालन करने वाले 54 वाहन चालकों के विरुद्ध मोटर वाहन अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई। इसके अलावा वाहनों पर अस्पष्ट नंबर प्लेट लगाकर संचालन करने वाले 10 वाहन चालकों के विरुद्ध भी एमवी एक्ट में कार्रवाई की गई। शराब पीकर वाहन चलाने के मामले में एक वाहन चालक पर कार्रवाई की गई। अभियान के दौरान जनपद के प्रमुख मार्गों पर सड़क किनारे खड़े भारी वाहनों को हटवाकर उनके विरुद्ध भी एमवी एक्ट के तहत कार्रवाई की गई। यातायात पुलिस द्वारा वाहन चालकों को यातायात नियमों का पालन करने, दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट तथा चारपहिया वाहन चलाते समय सीट बेल्ट का प्रयोग करने के लिए जागरूक किया गया। साथ ही वाहन को निर्धारित गति सीमा में चलाने और नशे की हालत में वाहन न चलाने की अपील की गई। पु�

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!