Welcome to Ujala Hind   Click to listen highlighted text! Welcome to Ujala Hind
उत्तर प्रदेश

सीडीओ की अध्यक्षता में सीएम डैशबोर्ड व आईजीआरएस संदर्भों की समीक्षा बैठक सम्पन्न

बहराइच, 10 अगस्त। शासन की सर्वाेच्च प्राथमिकता वाले कार्यक्रमों, सीएम डैशबोर्ड एवं आईजीआरएस संदर्भों की समीक्षा के लिए विकास भवन सभागार में मुख्य विकास अधिकारी सुनील कुमार धनवंत की अध्यक्षता में बैठक आयोजित हुई

सीडीओ की अध्यक्षता में सीएम डैशबोर्ड व आईजीआरएस संदर्भों की समीक्षा बैठक सम्पन्न

 

 

बहराइच, 10 अगस्त। शासन की सर्वाेच्च प्राथमिकता वाले कार्यक्रमों, सीएम डैशबोर्ड एवं आईजीआरएस संदर्भों की समीक्षा के लिए विकास भवन सभागार में मुख्य विकास अधिकारी सुनील कुमार धनवंत की अध्यक्षता में बैठक आयोजित हुई। बैठक में विभिन्न विभागों की प्रगति की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। मुख्य विकास अधिकारी ने निर्देशित किया कि अधीनस्थ अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा निस्तारित किए गए संदर्भों की कार्रवाई का प्रभावी अनुश्रवण करते हुए रैंकिंग में सुधार लाया जाए, ताकि जनपद की रैंकिंग प्रभावित न हो। उन्होंने सभी संबंधित अधिकारियों को अपने-अपने स्तर पर नियमित समीक्षा करने तथा यह सुनिश्चित करने के निर्देश दिए कि जनसंतुष्टि का प्रतिशत किसी भी दशा में कम न होने पाए।

सीएम डैशबोर्ड की समीक्षा के दौरान सीडीओ ने संबंधित अधिकारी को फैमिली आईडी की रैंकिंग में सुधार लाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि ब्लॉकों एवं तहसीलों में कैंप आयोजित कर फैमिली आईडी बनाने एवं उसकी रैंकिंग बढ़ाने की दिशा में प्रभावी कार्रवाई की जाए। उन्होनें कहा कि प्रत्येक कार्यालय में रजिस्टर व पत्रावली का रख-रखाव सही होना चाहिए। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि शासन की प्राथमिकता वाले कार्यक्रमों में अपेक्षित प्रगति सुनिश्चित की जाए तथा लंबित प्रकरणों का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण कराया जाए। साथ ही विभागीय योजनाओं की नियमित समीक्षा करते हुए कमियों को तत्काल दूर करने के निर्देश दिए। ग्रामीण अभियन्त्रण विभाग को निर्देश दिया गया कि प्रत्येक माह हेतु निर्धारित लक्ष्य का अनुश्रवण करते रहें।

इस अवसर पर जिला विकास अधिकारी राज कुमार, मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ संजय कुमार, पीडी डीआरडीए मनीष कुमार, अधि.अभि. लो.नि.वि. प्रदीप कुमार, जिला विद्यालय निरीक्षक सर्वदानन्द, बेसिक शिक्षा अधिकारी आशीष कुमार, डीईएसटीओ घासीराम सहित संबंधित विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!