बहराइच: बनकसही गांव में जलभराव से लोग परेशान, आवागमन ठप
नवाबगंज।* लगातार हो रही बारिश के कारण ब्लॉक नवाबगंज के अंतर्गत *ग्राम पंचायत बैंकसही* की सड़कों पर पानी भर गया है। जलभराव की वजह से ग्रामीणों को आने-जाने में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

बहराइच: बनकसही गांव में जलभराव से लोग परेशान, आवागमन ठप
रिपोर्ट विजयपाल यादव | उजाला हिंद ONLINE
*नवाबगंज।* लगातार हो रही बारिश के कारण ब्लॉक नवाबगंज के अंतर्गत *ग्राम पंचायत बैंकसही* की सड़कों पर पानी भर गया है। जलभराव की वजह से ग्रामीणों को आने-जाने में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि सड़क पर 1-2 फीट तक पानी भरा हुआ है। स्कूली बच्चे, बुजुर्ग और मरीजों को निकलने में सबसे ज्यादा दिक्कत हो रही है। कीचड़ और फिसलन के कारण कई बार लोग गिरकर चोटिल भी हो चुके हैं।
ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि नालियों की सफाई समय से नहीं हुई जिसके कारण बारिश का पानी निकासी नहीं हो पा रहा है। कई बार प्रधान और ब्लॉक प्रशासन से शिकायत की गई लेकिन अब तक कोई समाधान नहीं हुआ।
गांव वालों ने जिला प्रशासन से मांग की है कि जल्द से जल्द पानी की निकासी कराई जाए और सड़क को ठीक कराया जाए ताकि लोगों को राहत मिल सके




