नकबजनी के मुकदमे मे वांछित 02 अभियुक्तगण गिरफ्तार – चोरी का माल बरामद
श्रीमान पुलिस अधीक्षक बहराइच श्री विश्वजीत श्रीवास्तव के कुशल निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों पर अंकुश लगाने हेतु की जा रही

सराहनीय कार्य
थाना रानीपुर, जनपद बहराइच
दिनांकः-25.08.2026
नकबजनी के मुकदमे मे वांछित 02 अभियुक्तगण गिरफ्तार
– चोरी का माल बरामद
श्रीमान पुलिस अधीक्षक बहराइच श्री विश्वजीत श्रीवास्तव के कुशल निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों पर अंकुश लगाने हेतु की जा रही कार्यवाही के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक (नगर) श्री आयुष विक्रम सिंह एवं क्षेत्राधिकारी पयागपुर श्रीमती हर्षिता तिवारी के कुशल पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष रानीपुर श्री हरेन्द्र नाथ राय नेतृत्व में थाना स्थानीय के ग्राम पिपरिया महिपाल सिंह मे दिनांक 12/13.08.2026 व 21.08.2026 की रात मे हुई चोरी के संबंध मे श्री मंशाराम मौर्य पुत्र हीरालाल मौर्य व रोशन लाल द्विवेदी पुत्र गिरवर द्विवेदी निवासीगण पिपरिया महिपाल सिंह थाना रानीपुर जनपद बहराइच की लिखित तहरीर पर मु0अ0सं0 150/2026 धारा 305A/331(4)BNS व मु0अ0सं0 157/2026 धारा 305(ए)/62/331(4) बीएनएस पंजीकृत किया गया। जिसके सफल अनावरण हेतु थाना स्तर पर उच्चाधिकारीगण द्वारा टीम गठित की गयी थी। विवेचना के दौरान थाना स्थानीय की टीम द्वारा 02 अभियुक्तगण 1. मौजी लाल पुत्र राम पाल निवासी टिकोरा मोड़ हेमरिया थाना कोतवाली देहात जनपद बहराइच 2. रवि सोनी पुत्र ननकउ निवासी टिकोरा मोड थाना कोतवाली देहात जनपद बहराइच को गिरफ्तार किया गया अभियुक्तगण से 01 मोटरसाइकिल व चोरी किये गये जेवरात/अभूषण व नगदी बरामद किये गये। अभियुक्तगण रवि व मौजीलाल उपरोक्त को आवश्यक विधिक कार्यवाही कर में मा0 न्यायालय रवाना किया।
बरामद माल का विवरण
– कुल चार अदद मंगल सूत्र (02 मंगल सूत्र लाल गुरिया, 01 मंगल सूत्र काले गुरिया, 01 मंगल सूत्र लाल नीला गुरिया)
– एक अदद हार डोरी सहित
– दो अदद नथुनी
– एक जोड़ी कान की झुमकी
– एक सफेद धातु की सिल्ली (गलाकर बनायी गयी)
– 2000/- रूपये नगदी
गिरफ्तार शुदा अभियुक्तगण-
1. मौजी लाल पुत्र राम पाल निवासी टिकोरा मोड़ हेमरिया थाना कोतवाली देहात जनपद बहराइच
2. रवि सोनी पुत्र ननकउ निवासी टिकोरा मोड थानाकोतवाली देहात जनपद बहराइच
आपराधिक इतिहास – मौजी लाल उपरोक्त
01.मु0अ0सं0 -0110/2024 धारा 304 भादवि थाना रानीपुर जनपद बहराइच
o मुकदमे का विवरण
1. मु0अ0सं0 150/2026 धारा 305(A) /331(4)बीएनएस थाना रानीपुर जनपद बहराइच
2. मु0अ0सं0 157/2026 धारा 305(ए)/62/331(4) बीएनएस थाना रानीपुर जनपद बहराइच
गिरफ्तारी टीम-
1. व0उ0नि0 रामकेश
2. उ0नि0 सौरभ मिश्र
3. हे0का0 शिवानंद
4. का0 भगवानदीन वर्मा
5. का0 जितेन्द्र कुमार
6. का0 अभिषेक तिवारी
7. क0 सतीश यादव




