Welcome to Ujala Hind   Click to listen highlighted text! Welcome to Ujala Hind
उत्तर प्रदेश

बारावफात को लेकर पुलिस ने ग्रामीणों से की शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील

बहराइच। कोतवाली नानपारा क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम पंचायत गिरधरपुर के मजरा नूरीपुरवा गांव में बारावफात पर्व को लेकर पुलिस प्रशासन की ओर से ग्रामीणों के साथ बैठक कर शांति एवं सौहार्द बनाए रखने की अपील की गई।

बारावफात को लेकर पुलिस ने ग्रामीणों से की शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील

बहराइच से संवाददाता अहमद हुसैन की रिपोर्ट

बहराइच। कोतवाली नानपारा क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम पंचायत गिरधरपुर के मजरा नूरीपुरवा गांव में बारावफात पर्व को लेकर पुलिस प्रशासन की ओर से ग्रामीणों के साथ बैठक कर शांति एवं सौहार्द बनाए रखने की अपील की गई।

बताया जा रहा है कि बारावफात पर्व को शांतिपूर्ण एवं आपसी भाईचारे के साथ संपन्न कराने के उद्देश्य से अशोक कुमार अपने सहयोगियों के साथ नूरीपुरवा गांव पहुंचे। इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों से बातचीत कर पर्व के दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखने, आपसी सौहार्द कायम रखने तथा किसी भी प्रकार की अफवाह पर ध्यान न देने की अपील की।

उन्होंने ग्रामीणों से कहा कि बारावफात का पर्व आपसी भाईचारे और सौहार्द के साथ मनाएं तथा किसी भी तरह की समस्या उत्पन्न होने पर तत्काल पुलिस को सूचना दें। साथ ही सोशल मीडिया पर भ्रामक या अफवाह फैलाने वाली पोस्ट से बचने की भी अपील की गई।

जहां पर गांव के सम्मानित ग्रामीण

अहमद हुसैन पत्रकार

अब्दुल मुस्तफा ,

शहीद अहमद

गुलाम अहमद

समीम अहमद

मोहम्मद हुसैन

बड़ी संख्या में ग्रामीण रहे मौजूद

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!