श्रावस्ती: कोर्ट के नोटिस को ठेंगा दिखाकर धरना दे रही विपक्षी, मामला विचाराधीन
जमुनहा: केस कोर्ट में लंबित, फिर भी धरना स्थल पर बैठी सम देवी

श्रावस्ती: कोर्ट के नोटिस को ठेंगा दिखाकर धरना दे रही विपक्षी, मामला विचाराधीन
जमुनहा: केस कोर्ट में लंबित, फिर भी धरना स्थल पर बैठी सम देवी
ग्राम पंचायत हरदत्त नगर, गिरंट, विकास खंड जमुनहा के दक्षिणी बलिदान पुरवा गांव का एक मामला इन दिनों चर्चा में है। यहां कोर्ट में विचाराधीन मामले के बावजूद एक पक्ष धरना देकर दबाव बनाने में जुटा है।
शिकायतकर्ता श्री सुंदर लाल यादव के अनुसार उनका एक मामला जनपद न्यायालय में चल रहा है। कोर्ट ने दूसरी पार्टी सम देवीको सुनवाई के लिए कई बार नोटिस जारी किए, लेकिन वह एक भी बार कोर्ट में हाजिर नहीं हुईं।
आरोप है कि कोर्ट की कार्रवाई से बचने के साथ-साथ सम देवी अब धरना स्थल पर बैठ गई हैं। बताया जा रहा है कि वह “तीन सेट” के नीचे धरना दे रही हैं।
सुंदर लाल यादव का कहना है कि जब मामला पहले से ही न्यायालय में लंबित है, तो इस तरह धरना देना उचित नहीं है। इससे न्यायिक प्रक्रिया प्रभावित हो सकती है।
फिलहाल इस मामले में कोर्ट ने आगे की तारीख दी है। प्रशासन से मांग की गई है कि न्यायालय के आदेशों का पालन सुनिश्चित कराया जाए।




