Welcome to Ujala Hind   Click to listen highlighted text! Welcome to Ujala Hind
उत्तर प्रदेश

रक्षाबंधन पर एसपी बहराइच ने दिया सुरक्षा का संदेश, बोले—नियमों का पालन कर सुरक्षित मनाएं त्योहार

बहराइच ब्यूरो 28 अगस्त। रक्षाबंधन के पावन पर्व को सुरक्षित एवं उल्लासपूर्ण ढंग से मनाने के लिए पुलिस अधीक्षक बहराइच विश्वजीत श्रीवास्तव ने जनपदवासियों से यातायात नियमों का कड़ाई से पालन करने की अपील की है

रक्षाबंधन पर एसपी बहराइच ने दिया सुरक्षा का संदेश, बोले—नियमों का पालन कर सुरक्षित मनाएं त्योहार

 

 

बहराइच ब्यूरो 28 अगस्त।

रक्षाबंधन के पावन पर्व को सुरक्षित एवं उल्लासपूर्ण ढंग से मनाने के लिए पुलिस अधीक्षक बहराइच विश्वजीत श्रीवास्तव ने जनपदवासियों से यातायात नियमों का कड़ाई से पालन करने की अपील की है। उन्होंने कहा कि राखी का बंधन तभी सार्थक है, जब हम अपने प्रियजनों की सुरक्षा की जिम्मेदारी भी पूरी ईमानदारी से निभाएं। एसपी ने वाहन चालकों से दोपहिया वाहन चलाते समय अनिवार्य रूप से हेलमेट पहनने तथा चारपहिया वाहन में सीट बेल्ट लगाने की अपील की। उन्होंने कहा कि निर्धारित गति सीमा में ही वाहन चलाएं और वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का प्रयोग कतई न करें। इसके साथ ही नशे की हालत में वाहन चलाने से बचने की भी हिदायत दी। उन्होंने कहा कि त्योहार के दौरान सड़कों पर वाहनों की संख्या बढ़ जाती है, ऐसे में जल्दबाजी और लापरवाही दुर्घटना का कारण बन सकती है। इसलिए सभी लोग संयमित गति से वाहन चलाएं और यातायात नियमों का पालन करते हुए अपने गंतव्य तक सुरक्षित पहुंचें। पुलिस अधीक्षक ने जनपदवासियों से अपील करते हुए कहा कि आपकी छोटी-सी सावधानी आपके परिवार की खुशियों की सबसे बड़ी सुरक्षा बन सकती है। रक्षाबंधन के अवसर पर राखी की डोर का मान रखते हुए यातायात नियमों का पालन करें और सुरक्षित यातायात के माध्यम से सुरक्षित परिवार एवं सुरक्षित बहराइच के संकल्प को मजबूत बनाएं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!