Welcome to Ujala Hind   Click to listen highlighted text! Welcome to Ujala Hind
उत्तर प्रदेश

चोरी के मुकदमे में वांछित अभियुक्त चोरी की बाइक व नकदी के साथ गिरफ्तार

मिहींपुरवा बहराइच ब्यूरो 28 अगस्त। थाना मोतीपुर पुलिस ने चोरी के मुकदमे में वांछित अभियुक्त को चोरी के माल के साथ गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। पुलिस ने अभियुक्त के कब्जे से चोरी की मोटरसाइकिल और एक हजार रुपये नकद बरामद किए हैं।

चोरी के मुकदमे में वांछित अभियुक्त चोरी की बाइक व नकदी के साथ गिरफ्तार

 

 

मिहींपुरवा बहराइच ब्यूरो

28 अगस्त।

थाना मोतीपुर पुलिस ने चोरी के मुकदमे में वांछित अभियुक्त को चोरी के माल के साथ गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। पुलिस ने अभियुक्त के कब्जे से चोरी की मोटरसाइकिल और एक हजार रुपये नकद बरामद किए हैं।

पुलिस के अनुसार पुलिस अधीक्षक बहराइच श्री विश्वजीत श्रीवास्तव के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों पर अंकुश लगाने तथा चोरी की घटनाओं के अनावरण के लिए अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण दुर्गा प्रसाद तिवारी, क्षेत्राधिकारी मिहींपुरवा पुष्प सिंह के पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक थाना मोतीपुर ब्रह्मा गौड़ के नेतृत्व में पुलिस टीम ने कार्रवाई की।

बताया गया कि वादिनी नसीबुन निशा पत्नी अली अहमद, निवासी बलसिंहपुर थाना मोतीपुर की तहरीर पर चोरी के संबंध में मुकदमा अपराध संख्या 370/2026 धारा 305(ए), 331(4) बीएनएस पंजीकृत किया गया था। विवेचना के दौरान मुकदमे में धारा 317(2) बीएनएस की बढ़ोतरी की गई।

पुलिस ने 28 अगस्त 2026 को मुकदमे में वांछित अभियुक्त पिंटू कुमार पुत्र स्वर्गीय बदलू, उम्र करीब 25 वर्ष, निवासी बहादुर पुरवा दाखिला बनकटवा, थाना नानपारा, जनपद बहराइच को गिरफ्तार किया। उसके कब्जे से चोरी की मोटरसाइकिल सुपर स्प्लेंडर तथा एक हजार रुपये नकद बरामद किए गए।

गिरफ्तारी टीम में प्रभारी निरीक्षक ब्रह्मा गौड़, उपनिरीक्षक अशोक सिंह तथा हेड कांस्टेबल अनन्त यादव शामिल रहे। पुलिस ने गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!