बहराइच: भुगतान न होने से भड़के ग्राम प्रधान, डीएम को ज्ञापन सौंपकर जताई नाराजगी
उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले में विकास कार्य ठप होने और बकाए भुगतान को लेकर ग्राम प्रधानों का गुस्सा फूट पड़ा है। शनिवार को बड़ी संख्या में लामबंद हुए ग्राम प्रधानों ने जिला प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन किया और अपनी लंबित मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा।

बहराइच में ग्राम प्रधानों का कहना है कि लंबे समय से उनके किए गए कार्यों का भुगतान अटका हुआ है। इसके साथ ही नए विकास कार्यों से जुड़ी फाइलें भी आगे नहीं बढ़ाई जा रही हैं, जिससे गांवों में जारी विकास पूरी तरह बाधित हो गया है। प्रधानों का आरोप है कि बजट और फाइलों के अटकने से गांव की आम जनता को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
अपनी इन गंभीर समस्याओं को लेकर प्रधानों के एक प्रतिनिधिमंडल ने जिलाधिकारी अक्षय त्रिपाठी को संबोधित एक ज्ञापन नगर मजिस्ट्रेट राजेश प्रसाद को सौंपा। इस प्रदर्शन के दौरान जिले के तमाम ब्लॉकों से आए सैकड़ों ग्राम प्रधान मौजूद रहे, जिन्होंने जल्द से जल्द भुगतान और फाइलों को स्वीकृत करने की मांग की है।