विधायक ओममणी वर्मा के प्रयासों से नरैनी विधानसभा के विकास को ₹10.63 करोड़ की बड़ी सौगात
मुख्यमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत चार महत्वपूर्ण ग्रामीण मार्गों को मिली वित्तीय स्वीकृति

विधायक ओममणी वर्मा के प्रयासों से नरैनी विधानसभा के विकास को ₹10.63 करोड़ की बड़ी सौगात
मुख्यमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत चार महत्वपूर्ण ग्रामीण मार्गों को मिली वित्तीय स्वीकृति
नरैनी। नरैनी विधानसभा क्षेत्र में ग्रामीण सड़क संपर्क व्यवस्था को और बेहतर बनाने की दिशा में बड़ी उपलब्धि सामने आई है। वित्तीय वर्ष 2026-27 में मुख्यमंत्री ग्राम सड़क योजना के अंतर्गत विधानसभा क्षेत्र नरैनी में चार महत्वपूर्ण ग्रामीण मार्गों के निर्माण के लिए लगभग ₹10.63 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति प्रदान की गई है।
स्वीकृत कार्यों में नौहाई संपर्क मार्ग का नवनिर्माण शामिल है, जिसकी लंबाई 2.50 किलोमीटर है और इसके लिए ₹1.79 करोड़ की स्वीकृति हुई है। वहीं कारीडाडी से कुम्हारन पुरवा संपर्क मार्ग के 1.50 किलोमीटर निर्माण के लिए ₹2.27 करोड़ स्वीकृत किए गए हैं।
इसी क्रम में गर्गपुर में भोलेनाथ इंटर कॉलेज से सीताराम कुशवाहा के पुरवा होते हुए मड़वारा तक संपर्क मार्ग के 3.80 किलोमीटर निर्माण कार्य के लिए ₹3.39 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति मिली है। इसके अतिरिक्त फतेहगंज थाने के बगल से कोल्हू बाबा संपर्क मार्ग के 3.10 किलोमीटर निर्माण कार्य के लिए ₹3.20 करोड़ स्वीकृत किए गए हैं।
446565.jpg
इन चारों महत्वपूर्ण कार्यों से नरैनी विधानसभा के ग्रामीण क्षेत्रों में आवागमन की सुविधा बेहतर होगी। ग्रामीणों, किसानों, विद्यार्थियों और आमजन को आने-जाने में सहूलियत मिलेगी तथा गांवों का मुख्य मार्गों से संपर्क और मजबूत होगा।
नरैनी विधानसभा क्षेत्र की विधायक श्रीमती ओममणी वर्मा ने इन विकास कार्यों के लिए वित्तीय स्वीकृति प्रदान किए जाने पर उत्तर प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी के प्रति हार्दिक आभार व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के ग्रामीण अंचलों में सड़क, संपर्क और मूलभूत सुविधाओं को मजबूत करना उनकी प्राथमिकता है।
उन्होंने कहा कि नरैनी विधानसभा के गांव-गांव तक विकास की पहुंच सुनिश्चित करने के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। ग्रामीण सड़कों के निर्माण से न केवल आवागमन सुगम होगा, बल्कि क्षेत्र के सामाजिक एवं आर्थिक विकास को भी गति मिलेगी।
नरैनी विधानसभा में विकास का कारवां लगातार आगे बढ़ रहा है और आने वाले समय में भी क्षेत्र में जनहित के अनेक विकास कार्य जारी रहेंगे।




