Welcome to Ujala Hind   Click to listen highlighted text! Welcome to Ujala Hind
उत्तर प्रदेश

अवैध पांच लीटर देशी शराब के साथ एक अभियुक्त गिरफ्तार

बहराइच ब्यूरो 31 अगस्त।  थाना दरगाह शरीफ पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत एक अभियुक्त को पांच लीटर देशी/कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई की।

अवैध पांच लीटर देशी शराब के साथ एक अभियुक्त गिरफ्तार

 

 

बहराइच ब्यूरो 31 अगस्त।

थाना दरगाह शरीफ पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत एक अभियुक्त को पांच लीटर देशी/कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई की।

पुलिस के अनुसार पुलिस अधीक्षक बहराइच विश्वजीत श्रीवास्तव के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों पर अंकुश लगाने के लिए अभियान चलाया जा रहा है। अपर पुलिस अधीक्षक नगर आयुष विक्रम सिंह एवं क्षेत्राधिकारी नगर नारायण दत्त मिश्र के पर्यवेक्षण में थाना दरगाह शरीफ पुलिस टीम ने यह कार्रवाई की।

पुलिस को 31 अगस्त की रात करीब 12:10 बजे मुखबिर से सूचना मिली कि एक व्यक्ति अवैध शराब लेकर पहाड़ा फक्कड़ के पास मेन रोड हाईवे पर मौजूद है। सूचना पर उपनिरीक्षक संजीत कुमार सिंह, हेड कांस्टेबल तारा चन्द्र गुप्ता तथा कांस्टेबल अनिल कुमार यादव की टीम ने मौके पर पहुंचकर संदिग्ध व्यक्ति को पकड़ लिया।

पूछताछ में गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान अल्ताफ पुत्र जाफर, निवासी चटाई मोहल्ला बक्शीपुर, थाना दरगाह शरीफ, बहराइच, उम्र करीब 23 वर्ष के रूप में हुई। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से पांच लीटर अवैध देशी/कच्ची शराब बरामद हुई।

इस संबंध में थाना दरगाह शरीफ में मु0अ0सं0 388/2026, धारा 60 आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा पंजीकृत कर नियमानुसार विधिक कार्रवाई की गई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!