दुकान चलाने के नाम पर 25 हजार की रंगदारी मांगने का आरोपी गिरफ्तार
बहराइच ब्यूरो 06 सितंबर। मटेरा थाना पुलिस दुकान चलाने के नाम पर कथित रूप से डराने-धमकाने और 25 हजार रुपये की रंगदारी मांगने के मामले में नामजद आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ विधिक कार्रवाई

दुकान चलाने के नाम पर 25 हजार की रंगदारी मांगने का आरोपी गिरफ्तार
बहराइच ब्यूरो 06 सितंबर।
मटेरा थाना पुलिस दुकान चलाने के नाम पर कथित रूप से डराने-धमकाने और 25 हजार रुपये की रंगदारी मांगने के मामले में नामजद आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ विधिक कार्रवाई करते हुए उसे न्यायालय के समक्ष पेश करने के लिए रवाना किया। पुलिस के अनुसार, 5 सितंबर 2026 को वादी ने थाना मटेरा में लिखित तहरीर देकर आरोप लगाया था कि मो0 उमर पुत्र मो0 शमी उर्फ टुन्ना, निवासी अमवा मौलवी, थाना मटेरा ने 2 सितंबर को दुकान चलाने के नाम पर उसे डराया-धमकाया और 25 हजार रुपये की रंगदारी की मांग की। आरोपी ने उसे मोहरबा क्षेत्र में बुलाया था। तहरीर के आधार पर थाना मटेरा में मुकदमा अपराध संख्या 142/2026, धारा 308(5)/351(3) बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज किया गया। मुकदमा दर्ज होने के बाद आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम लगातार प्रयास कर रही थी। इसी क्रम में 6 सितंबर को पुलिस ने नामजद आरोपी मो0 उमर (करीब 45 वर्ष) को मटेरा बाजार स्थित रेलवे अंडरपास के पास से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार आरोपी के विरुद्ध बहराइच जनपद के विभिन्न थानों में पहले से कई आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। इनमें एनडीपीएस एक्ट, मारपीट, धमकी, बलवा, हत्या के प्रयास, दुष्कर्म, एससी/एसटी एक्ट, गोवध निवारण अधिनियम तथा गुंडा एक्ट से संबंधित मामले शामिल हैं। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक बहराइच श्री विश्वजीत श्रीवास्तव के निर्देशन में अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण श्री दुर्गा प्रसाद तिवारी एवं क्षेत्राधिकारी नानपारा श्री चित्रांशु गौतम के पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक मटेरा श्री प्रेमपाल सिंह के नेतृत्व में की गई। गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक धात्रिशंकर सहाय, कांस्टेबल वीरपाल और कांस्टेबल सचिन सिंह शामिल रहे।




