ए.आई. प्रज्ञा के अंतर्गत राजकीय पॉलिटेक्निक मोहम्मदपुर में आयोजित हुआ 02 दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम
बहराइच 22 अगस्त। राजकीय पालीटेक्निक मोहम्मदपुर, बहराइच के प्रधानाचार्य सरेश कुमार आजाद ने बताया कि उत्तर प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी पहल ए.आई. प्रज्ञा के अंतर्गत संयुक्त राष्ट्र द्वारा मान्यता प्राप्त संस्था आई.एम.आई.बी. (वन मिलियन फॉर वन बिलियन) द्वारा गवर्नमेंट पॉलिटेक्निक मोहम्मदपुर, बहराइच में 21 एवं 22 अगस्त 2026 को 02 दिवसीय निःशुल्क एवं व्यावहारिक आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (ए.आई.) प्रशिक्षण कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया।

02 दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम में 400 से अधिक विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की मूल अवधारणाओं, विभिन्न उद्योगों में इसके उपयोग, भविष्य के रोजगार अवसरों तथा आवश्यक डिजिटल एवं तकनीकी कौशलों के बारे में जानकारी प्रदान की गई। प्रशिक्षण को व्यावहारिक एवं प्रभावी बनाने के लिए हैंड्स-ऑन गतिविधियों, इंटरैक्टिव सत्रों एवं प्रायोगिक अभ्यासों का आयोजन किया गया। इन गतिविधियों के माध्यम से विद्यार्थियों ने एआई तकनीकों के व्यावहारिक उपयोग को समझने और उन्हें अपने शैक्षणिक एवं भविष्य के व्यावसायिक जीवन में उपयोग करने का अनुभव प्राप्त किया।
संस्थान के प्रधानाचार्य श्री आजाद तथा टीपीओ टीम के सदस्यों डॉ. नुसरत परवीन, डॉ. नीरज कुमार यादव, रवि कुमार, अफरोज अली, सोम शेखर सिंह, श्रीमती स्वाती गुप्ता एवं डॉ. शम्भु शरण ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि वर्तमान तकनीकी युग में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का ज्ञान विद्यार्थियों के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है। ऐसे प्रशिक्षण कार्यक्रम में विद्यार्थियों को भविष्य की तकनीकी चुनौतियों का सामना करने तथा उभरते रोजगार अवसरों का लाभ उठाने के लिए तैयार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
आई.एम.आई.बी. (वन मिलियन फॉर वन बिलियन) उत्तर प्रदेश सरकार के साथ मिलकर एआई प्रज्ञा पहल के माध्यम से प्रदेश के विभिन्न पॉलिटेक्निक, आईटीआई, डिग्री कॉलेजों एवं विद्यालयों के विद्यार्थियों को भविष्य की तकनीकों से जोड़ने का महत्वपूर्ण कार्य कर रहा है। इसका उद्देश्य विद्यार्थियों में एआई एवं अन्य उभरती तकनीकों के प्रति जागरूकता, तकनीकी दक्षता एवं नवाचार की क्षमता विकसित करना है, ताकि वे भविष्य के रोजगार, उद्यमिता एवं नवाचार के अवसरों के लिए बेहतर ढंग से तैयार हो सकें। राजकीय पॉलिटेक्निक मोहम्मदपुर, बहराइच में आयोजित यह दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम विद्यार्थियों के तकनीकी ज्ञान, डिजिटल दक्षता एवं रोजगारपरक कौशल को बढ़ाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण एवं सराहनीय कदम साबित हुआ।