Welcome to Ujala Hind   Click to listen highlighted text! Welcome to Ujala Hind
उत्तर प्रदेश

परिवार परामर्श केंद्र ने दो परिवारों में कराया समझौता, टूटने से बचाए रिश्ते

बहराइच, 07 सितंबर। पुलिस अधीक्षक बहराइच श्री विश्वजीत श्रीवास्तव के निर्देशन में सामाजिक रिश्तों को बचाने के लिए चलाए जा रहे प्रयास

परिवार परामर्श केंद्र ने दो परिवारों में कराया समझौता, टूटने से बचाए रिश्ते

 

 

बहराइच, 07 सितंबर। पुलिस अधीक्षक बहराइच श्री विश्वजीत श्रीवास्तव के निर्देशन में सामाजिक रिश्तों को बचाने के लिए चलाए जा रहे प्रयासों के क्रम में पुलिस कार्यालय स्थित परिवार परामर्श केंद्र ने आपसी पारिवारिक विवादों का समाधान कराते हुए दो परिवारों में सुलह कराई। समझौते के बाद दोनों परिवारों को टूटने से बचाया गया। पारिवारिक विवादों के संबंध में पुलिस अधीक्षक के समक्ष प्राप्त प्रार्थना पत्रों के निस्तारण के लिए प्रभारी परिवार परामर्श केंद्र को निर्देशित किया गया था। केंद्र की टीम ने शिकायतकर्ताओं की समस्याओं को विस्तार से सुना और समझा। इसके बाद दूसरे पक्ष से संपर्क कर उन्हें पुलिस कार्यालय स्थित परिवार परामर्श केंद्र बुलाया गया। केंद्र के सदस्यों ने दोनों पक्षों की बात सुनकर आपसी मतभेद दूर करने और परिवार की खुशहाली के लिए समझाया। समझाइश के बाद दोनों पक्षों ने भविष्य में आपस में लड़ाई-झगड़ा न करने तथा पारिवारिक कर्तव्यों का पालन करते हुए आपसी सामंजस्य के साथ खुशी-खुशी रहने पर सहमति जताई। परिवार परामर्श केंद्र की टीम ने दोनों पक्षों को एक-दूसरे के साथ बेहतर सामंजस्य स्थापित करने तथा अपने पारिवारिक दायित्वों का सही ढंग से निर्वहन करने की सलाह दी। सुलह होने पर दोनों परिवारों ने आपसी सहमति से विवाद समाप्त कर साथ रहने का निर्णय लिया। समझौता कराने वाली टीम में उपनिरीक्षक रमाशंकर मिश्रा, महिला मुख्य आरक्षी संगीता यादव, महिला आरक्षी गिरजावती यादव, छाया द्विवेदी, निशी त्रिवेदी एवं सविता मिश्रा शामिल रहीं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!