Welcome to Ujala Hind   Click to listen highlighted text! Welcome to Ujala Hind
उत्तर प्रदेश

सीएचसी मिहींपुरवा में लगी नई मशीन, कम समय में हो सकेंगी कई जांचें

मिहींपुरवा  बहराइच, 07 सितंबर। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मिहींपुरवा में मरीजों की जांच सुविधा को बेहतर बनाने के उद्देश्य से नई मशीन लगाई गई

सीएचसी मिहींपुरवा में लगी नई मशीन, कम समय में हो सकेंगी कई जांचें

 

 

मिहींपुरवा

बहराइच, 07 सितंबर। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मिहींपुरवा में मरीजों की जांच सुविधा को बेहतर बनाने के उद्देश्य से नई मशीन लगाई गई है। इस मशीन के लगने से अब कई प्रकार की जांचें कम समय में की जा सकेंगी, जिससे मरीजों को जांच रिपोर्ट के लिए अधिक इंतजार नहीं करना पड़ेगा। सीएचसी अधीक्षक डॉ. महेश विश्वकर्मा ने बताया कि नई मशीन से जांच प्रक्रिया में तेजी आएगी और मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने में मदद मिलेगी। मशीन के संचालन से अस्पताल में जांच संबंधी कार्य अधिक सुगम और प्रभावी होने की उम्मीद है। इस दौरान स्टाफ नर्स पीयूष भारद्वाज, एसएलए लघुवेंद्र कुशवाहा तथा उपचार सहायक कुंदन लाल सहित अस्पताल का अन्य स्टाफ मौजूद रहा। नई मशीन की सुविधा मिलने से क्षेत्र के मरीजों को स्थानीय स्तर पर ही कम समय में आवश्यक जांच की सुविधा उपलब्ध हो सकेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!