Welcome to Ujala Hind   Click to listen highlighted text! Welcome to Ujala Hind
उत्तर प्रदेश

राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन की समीक्षा बैठक में सीडीओ ने दिए सुधार के निर्देश

बहराइच ब्यूरो 08 सितम्बर। दीनदयाल अन्त्योदय योजना राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के अन्तर्गत सोमवार शाम विकास भवन सभागार में समीक्षा बैठक आयोजित की गई

राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन की समीक्षा बैठक में सीडीओ ने दिए सुधार के निर्देश

 

 

बहराइच ब्यूरो

08 सितम्बर।

दीनदयाल अन्त्योदय योजना राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के अन्तर्गत सोमवार शाम विकास भवन सभागार में समीक्षा बैठक आयोजित की गई। मुख्य विकास अधिकारी सुनील कुमार धनवंता की अध्यक्षता में हुई बैठक में स्वयं सहायता समूह गठन, प्रोफाइलिंग, विद्युत सखी एक्टिवेशन, आरएफ एवं सीआईएफ की डिमांड, बैंक क्रेडिट लिंकेज सहित विभिन्न बिंदुओं की गहन समीक्षा की गई।

स्वयं सहायता समूह गठन की समीक्षा में सामने आया कि सितम्बर 2026 तक निर्धारित 11,279 समूहों के लक्ष्य के सापेक्ष अब तक 8,099 समूहों का गठन किया गया है। विकासखंडवार प्रगति की समीक्षा में कैसरगंज, हुजूरपुर, चित्तौरा, शिवपुर एवं विशेश्वरगंज की प्रगति न्यून पाई गई। इस पर सीडीओ ने उपायुक्त स्वतः रोजगार को संबंधित ब्लॉक मिशन मैनेजर से स्पष्टीकरण प्राप्त करने के निर्देश दिए।

सीडीओ ने स्वयं सहायता समूह गठन, समूह प्रोफाइलिंग, विद्युत सखी एक्टिवेशन, आरएफ एवं सीआईएफ की डिमांड व पत्रावली उपलब्ध कराने तथा बैंक क्रेडिट लिंकेज में सात दिवस के भीतर अपेक्षित सुधार लाने के निर्देश दिए। उन्होंने टीएमएस पोर्टल पर बैच बनाकर सभी कैडरों का प्रशिक्षण कराने तथा समूह गठन के सापेक्ष शत-प्रतिशत समूहों के बचत खाते खुलवाने के लिए बैंकों से समन्वय स्थापित करने को कहा।

बैठक में उपायुक्त स्वतः रोजगार धनंजय सिंह, सभी खंड विकास अधिकारी, जिला मिशन प्रबंधक, सहायक विकास अधिकारी (आरडी) तथा ब्लॉक मिशन मैनेजर मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!