श्रावस्ती में जन्माष्टमी की धूम जारी, सातवें दिन भी सजा झांकी का भव्य मंच
जमुनहा ब्लॉक के सागर गांव में ग्रामीणों ने धूमधाम से मनाया श्रीकृष्ण जन्मोत्सव, राधा-कृष्ण की झांकी रही आकर्षण का केंद्र

श्रावस्ती में जन्माष्टमी की धूम जारी, सातवें दिन भी सजा झांकी का भव्य मंच
जमुनहा ब्लॉक के सागर गांव में ग्रामीणों ने धूमधाम से मनाया श्रीकृष्ण जन्मोत्सव, राधा-कृष्ण की झांकी रही आकर्षण का केंद्र
श्रावस्ती / जमुनहा। जिले में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का उल्लास थमने का नाम नहीं ले रहा है। जमुनहा तहसील क्षेत्र के सागर गांव में जन्माष्टमी के सातवें दिन भी पर्व को बड़े ही धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।
इस अवसर पर गांव में भव्य झांकी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में भगवान श्रीकृष्ण और राधा रानी की मनमोहक झांकियों ने सभी का मन मोह लिया। छोटे-छोटे बच्चों ने राधा-कृष्ण का रूप धारण कर प्रस्तुति दी, जिसे देखकर पूरा पंडाल तालियों से गूंज उठा।
आयोजन में ग्रामीणों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। भजन-कीर्तन और झांकी के साथ देर रात तक उत्सव का माहौल बना रहा। ग्रामीणों का कहना है कि यह परंपरा कई वर्षों से चली आ रही है और इससे गांव में आपसी भाईचारे और भक्ति का माहौल बना रहता है।
कार्यक्रम को सफल बनाने में गांव के युवाओं और बुजुर्गों का विशेष सहयोग रहा।