Welcome to Ujala Hind   Click to listen highlighted text! Welcome to Ujala Hind
उत्तर प्रदेश

दिनांकः 11.09.2026 आगामी त्यौहार कजरी तीज/कांवड़ यात्रा के दृष्टिगत जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक द्वारा पांडव कालीन बाबा विभूति नाथ मंदिर का किया गया निरीक्षण*

 दिनांक 11 सितम्बर 2026 को *जिलाधिकारी श्रीमती अन्नपूर्णा गर्ग एवं पुलिस अधीक्षक श्री राहुल भाटी* द्वारा आगामी त्योहार *कजरी तीज एवं कांवड़ यात्रा* को सकुशल, शांति एवं सौहार्दपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से संयुक्त रूप से थाना सिरसिया क्षेत्र अंतर्गत स्थित *बाबा विभूति नाथ मंदिर* परिसर का भ्रमण किया गया।

 

दिनांकः 11.09.2026

आगामी त्यौहार कजरी तीज/कांवड़ यात्रा के दृष्टिगत जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक द्वारा पांडव कालीन बाबा विभूति नाथ मंदिर का किया गया निरीक्षण

 

रिपोर्ट प्रियव्रत मिश्रा ब्यूरो श्रावस्ती उजाला हिंद न्यूज़ चैनल

 

दिनांक 11 सितम्बर 2026 को *जिलाधिकारी श्रीमती अन्नपूर्णा गर्ग एवं पुलिस अधीक्षक श्री राहुल भाटी* द्वारा आगामी त्योहार *कजरी तीज एवं कांवड़ यात्रा* को सकुशल, शांति एवं सौहार्दपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से संयुक्त रूप से थाना सिरसिया क्षेत्र अंतर्गत स्थित *बाबा विभूति नाथ मंदिर* परिसर का भ्रमण किया गया।

 

इस अवसर पर अधिकारियों व कर्मचारियों को सुरक्षा व्यवस्था, *भीड़ प्रबंधन, यातायात नियंत्रण, महिला सुरक्षा तथा संवेदनशील* बिंदुओं पर विशेष सतर्कता बरतने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। साथ ही *पैदल गश्त, ड्रोन निगरानी तथा सीसीटीवी कैमरों* की सक्रियता बनाए रखने पर भी बल दिया गया।

 

तत्पश्चात जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक द्वारा *मेले में आने-जाने वाले मार्गों, पार्किंग स्थलों, दुकान/पंडाल क्षेत्रों एवं श्रद्धालुओं की आवाजाही वाले मुख्य मार्गों का स्थलीय निरीक्षण कर सुरक्षा तैयारियों* का गहनता से अवलोकन किया गया।

 

*मंदिर प्रबंधक, महंत एवं स्थानीय जिम्मेदार व्यक्तियों के साथ संवाद स्थापित कर उन्हें शांति-व्यवस्था, साफ-सफाई, श्रद्धालुओं की सुविधा आदि व्यवस्थाओ में प्रशासन को पूर्ण सहयोग प्रदान करने हेतु निर्देशित किया गया।*

 

इस दौरान मुख्य विकास अधिकारी श्री शाहिद अहमद, अपर पुलिस अधीक्षक श्री चंद्रकेश सिंह, क्षेत्राधिकारी भिनगा श्री भरत पासवान सहित अन्य अधिकारी कर्मचारीगण मौजूद रहे।

 

प्रशासन एवं पुलिस का मुख्य उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि त्योहार कजरी तीज एवं कांवड़ यात्रा का आयोजन श्रद्धालुओं की आस्था, सुरक्षा एवं जनसुविधा को ध्यान में रखते हुए सकुशल संपन्न हो।

 

*सोशल मीडिया सेल,*

*कार्यालय पुलिस अधीक्षक*

*जनपद श्रावस्ती*

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!