बहराइच में चौकी के ठीक सामने दो पक्ष भिड़े, जमकर बवाल
मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल, मौके पर मचा हड़कंप

उजाला हिंद न्यूज़
जिला क्राइम ब्यूरो बहराइच.. समीर खा
बहराइच में चौकी के ठीक सामने दो पक्ष भिड़े, जमकर बवाल
मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल, मौके पर मचा हड़कंप
पयागपुर थाना क्षेत्र की खुटेहना चौकी के सामने दो पक्षों के बीच विवाद ने देखते ही देखते मारपीट का रूप ले लिया। बताया जा रहा है कि जगह-जगह लगे पोस्टरों को लेकर विवाद शुरू हुआ, जिसके बाद दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए। भीम आर्मी के पूर्व जिलाध्यक्ष और उनके भाइयों पर मारपीट का आरोप, पीड़ित पक्ष ने लगाए गंभीर आरोप। वहीं दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर मारपीट और गाली-गलौज के आरोप लगाए हैं। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। सबसे बड़ा सवाल—चौकी के ठीक सामने इतना हंगामा होता रहा तो पुलिस की भूमिका क्या रही? पोस्टरों से शुरू हुआ विवाद आखिर सड़क पर भिड़ंत तक कैसे पहुंचा? मामले में पुलिस क्या कार्रवाई करती है, यह देखने वाली बात होगी।




