Welcome to Ujala Hind   Click to listen highlighted text! Welcome to Ujala Hind
उत्तर प्रदेश

भारी बारिश के दृष्टिगत जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने मधवापुर पुल व ग्राम अशरफ नगर का किया निरीक्षण

   जनपद में हो रही भारी बारिश के दृष्टिगत *जिलाधिकारी श्रीमती अन्नपूर्णा गर्ग* एवं *पुलिस अधीक्षक श्री राहुल भाटी* द्वारा थाना मल्हीपुर क्षेत्रान्तर्गत मधवापुर पुल एवं ग्राम अशरफ नगर का स्थलीय निरीक्षण कर जलभराव एवं बाढ़ की स्थिति का जायजा लिया गया।

निरीक्षण के दौरान अधिकारियों द्वारा प्रभावित क्षेत्रों की वर्तमान स्थिति, आवागमन एवं सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेते हुए संबंधित अधिकारियों को राहत एवं बचाव कार्यों को प्राथमिकता के साथ संचालित करने, आवश्यकतानुसार प्रभावित लोगों की सहायता करने तथा आमजन की सुरक्षा के दृष्टिगत आवश्यक सावधानियां बरतने हेतु निर्देशित किया गया।

अधिकारियों द्वारा क्षेत्रीय लोगों से संवाद कर जलभराव/बाढ़ की स्थिति में सुरक्षित स्थानों पर रहने, अनावश्यक रूप से जलभराव वाले क्षेत्रों में न जाने तथा प्रशासन एवं पुलिस द्वारा जारी निर्देशों का पालन करने की अपील की गई।

प्रशासन एवं पुलिस द्वारा जनपद में भारी बारिश एवं संभावित बाढ़ की स्थिति को देखते हुए सतत निगरानी रखते हुए आमजन की सुरक्षा एवं सहायता हेतु आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं।

*सोशल मीडिया सेल*

कार्यालय पुलिस अधीक्षक

जनपद श्रावस्ती

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!