उत्तर प्रदेश

श्रावस्ती में तालाब में डूबकर महिला और लड़की की मौत, गांव में शोक की लहर

श्रावस्ती। जनपद श्रावस्ती के ग्राम पंचायत करणपुर इमलिया में रविवार को एक दर्दनाक हादसा हुआ। यहां लगभग 40 वर्षीय एक महिला और उसके साथ एक लड़की तालाब में डूब गईं, जिससे दोनों की मौके पर ही मौत हो गई।

श्रावस्ती में तालाब में डूबकर महिला और लड़की की मौत, गांव में शोक की लहर

 

श्रावस्ती।

जनपद श्रावस्ती के ग्राम पंचायत करणपुर इमलिया में रविवार को एक दर्दनाक हादसा हुआ। यहां लगभग 40 वर्षीय एक महिला और उसके साथ एक लड़की तालाब में डूब गईं, जिससे दोनों की मौके पर ही मौत हो गई।

 

मृतक महिला की पहचान इसराईल सनाप जिब्राईल की पत्नी के रूप में हुई है। साथ में डूबी लड़की के बारे में अभी विस्तृत जानकारी सामने नहीं आई है।

 

घटना की सूचना मिलते ही गांव में हड़कंप मच गया। मौके पर पहुंचे ग्रामीणों और ग्राम प्रधान दिलदार खान ने कड़ी मशक्कत के बाद दोनों के शव तालाब से बाहर निकलवाए।

 

सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंची और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है कि यह हादसा था या आत्महत्या।

 

इस घटना के बाद पूरे गांव में मातम का माहौल है। ग्रामीणों ने प्रशासन से पीड़ित परिवार को हर संभव मदद देने की मांग की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!