Welcome to Ujala Hind   Click to listen highlighted text! Welcome to Ujala Hind
उत्तर प्रदेश

दूर-दराज से पहुंचे श्रद्धालुओं ने किए दिव्य दर्शन, कोटवा धाम में उमड़ी आस्था

बाराबंकी। गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर बाराबंकी स्थित कोटवा धाम में दूर-दराज के जिलों से हजारों श्रद्धालु दिव्य दर्शन के लिए पहुंचे। सुबह से ही मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की लंबी कतारें लगी रहीं। श्रद्धालुओं ने बड़े बाबा के दर्शन कर पूजा-अर्चना की तथा अपने परिवार की सुख-समृद्धि, स्वास्थ्य और मनोकामना पूर्ति की प्रार्थना की।

दूर-दराज से पहुंचे श्रद्धालुओं ने किए दिव्य दर्शन, कोटवा धाम में उमड़ी आस्था

धनीराम यादव ब्यूरो संचालक उजाला हिंद न्यूज़ चैनल

बाराबंकी। गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर बाराबंकी स्थित कोटवा धाम में दूर-दराज के जिलों से हजारों श्रद्धालु दिव्य दर्शन के लिए पहुंचे। सुबह से ही मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की लंबी कतारें लगी रहीं। श्रद्धालुओं ने बड़े बाबा के दर्शन कर पूजा-अर्चना की तथा अपने परिवार की सुख-समृद्धि, स्वास्थ्य और मनोकामना पूर्ति की प्रार्थना की।

धार्मिक जयघोष और भजन-कीर्तन से पूरा कोटवा धाम भक्तिमय वातावरण में सराबोर रहा। अनेक श्रद्धालुओं ने प्रसाद अर्पित कर गुरु परंपरा के प्रति अपनी श्रद्धा व्यक्त की। मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं भी की गईं।

गुरु पूर्णिमा के अवसर पर कोटवा धाम में पूरे दिन श्रद्धालुओं का आना-जाना जारी रहा और आस्था का यह केंद्र भक्तों से गुलजार रहा। गुरु पूर्णिमा पर प्रदेश के विभिन्न धार्मिक स्थलों की तरह बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के जुटने का माहौल देखने को मिला।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!