न्यू मीडिया हाउस में प्रधान संपादक आरके निराला से न्याय की गुहार लगाने पहुंची पीड़िता
श्रावस्ती। श्रावस्ती जिले के थाना हरदत नगर गिरन्ट क्षेत्र के ग्राम हसनपुर दाखिला बेगमपुर की निवासी सीता देवी पत्नी शिवनाथ आज अपनी शिकायत लेकर न्यू मीडिया हाउस में प्रधान संपादक आरके निराला से मिलने पहुंची।

न्यू मीडिया हाउस में प्रधान संपादक आरके निराला से न्याय की गुहार लगाने पहुंची पीड़िता
धनीराम यादव ब्यूरो संचालक उजाला हिंद/ न्यूज़ चैनल
/ श्रावस्ती। श्रावस्ती जिले के थाना हरदत नगर गिरन्ट क्षेत्र के ग्राम हसनपुर दाखिला बेगमपुर की निवासी सीता देवी पत्नी शिवनाथ आज अपनी शिकायत लेकर न्यू मीडिया हाउस में प्रधान संपादक आरके निराला से मिलने पहुंची।
पीड़िता ने प्रधान संपादक को अपनी FIR की कॉपी सौंपते हुए बताया कि उनकी गूंगी बेटी के साथ हुई कहासुनी को लेकर विपक्षियों ने उनके 12 वर्षीय बेटे शंकर और उनके साथ बेरहमी से मारपीट की।
क्या है पूरा मामला – FIR के अनुसार
पीड़िता सीता देवी द्वारा थाना हरदत नगर गिरन्ट में दी गई तहरीर के अनुसार –
दिनांक 04.08.2026 को रात करीब 8:00 बजे उनकी गूंगी पुत्री का विपक्षी प्रकाश की पुत्री से किसी बात को लेकर कहा-सुनी हो गई। इसकी शिकायत करने जब उनका 12 वर्षीय पुत्र शंकर विपक्षी के घर गया तो विपक्षी सावित्री पत्नी प्रकाश और प्रकाश पुत्र अवधराम ने लाठी-डंडों से उसके साथ मारपीट शुरू कर दी।
बेटे को बचाने जब मां सीता देवी मौके पर पहुंची तो आरोपियों ने उन्हें भी गालियां देते हुए मारा-पीटा, जिससे मां-बेटे दोनों के सिर व शरीर पर गंभीर चोटें आईं। जाते-जाते विपक्षीगण ने जान से मारने की धमकी भी दी।
इस संबंध में पीड़िता ने दिनांक 05.08.2026 को थाना हरदत नगर गिरन्ट में प्रार्थना पत्र दिया। जिस पर उ0नि0 श्री चन्द्रोदय मिश्र द्वारा जांच की गई और घटना सत्य पाए जाने पर HM/CM पर अभियोग पंजीकृत करने का आदेश SHO श्री महिमानाथ उपाध्याय द्वारा दिनांक 06.08.2026 को दिया गया।
फरियादी का आरोप – कार्रवाई में ढिलाई
पीड़िता का कहना है कि FIR दर्ज होने के बावजूद स्थानीय पुलिस द्वारा आरोपियों के खिलाफ ठोस कार्रवाई नहीं की जा रही है, जिससे विपक्षियों के हौसले बुलंद हैं। वह लगातार धमकियां दे रहे हैं। इसी से परेशान होकर वह न्यू मीडिया हाउस में अप�




