Welcome to Ujala Hind   Click to listen highlighted text! Welcome to Ujala Hind
उत्तर प्रदेश

अंडरपास में जलभराव से आवागमन बाधित, किसान परिषद ने दिया धरना

भारत-नेपाल सीमावर्ती कस्बा रूपईडीहा स्थित नेपालगंज रोड रेलवे स्टेशन व नानपारा रेलवे स्टेशन के मध्य रेलवे विभाग द्वारा निर्मित अंडरपासों में लगातार जलभराव के चलते बाधित आवागमन

अंडरपास में जलभराव से आवागमन बाधित, किसान परिषद ने दिया धरना

 

बहराइच ब्यूरो 13 सितंबर।

भारत-नेपाल सीमावर्ती कस्बा रूपईडीहा स्थित नेपालगंज रोड रेलवे स्टेशन व नानपारा रेलवे स्टेशन के मध्य रेलवे विभाग द्वारा निर्मित अंडरपासों में लगातार जलभराव के चलते बाधित आवागमन की समस्या को लेकर किसान परिषद उत्तर प्रदेश के तत्वावधान में रविवार को नेपालगंज रोड रेलवे स्टेशन परिसर में एक दिवसीय धरना दिया गया। धरने के बाद रेल मंत्री एवं प्रधानमंत्री को संबोधित हस्ताक्षरयुक्त ज्ञापन स्टेशन अधीक्षक नेपालगंज रोड को सौंपा गया। कार्यक्रम में स्थानीय किसानों के साथ बड़ी संख्या में ग्रामीण, जनप्रतिनिधि, समाजसेवी तथा संगठन के पदाधिकारी मौजूद रहे। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए किसान परिषद के प्रदेश संयोजक संजीव श्रीवास्तव एडवोकेट एवं जिला संयोजक एसपी सिंह ने कहा कि रूपईडीहा से नानपारा रेलवे स्टेशन के मध्य केवलपुर, जैतापुर, भवनियापुर सहित अन्य स्थानों पर बनाए गए अंडरपासों में वर्षाकाल के दौरान करीब पांच से छह माह तक जलभराव की स्थिति बनी रहती है। इससे किसानों को खेतों तक पहुंचने में परेशानी होती है और खेती-किसानी प्रभावित हो रही है। वहीं विद्यार्थियों का आवागमन एवं अध्ययन-अध्यापन प्रभावित होने के साथ महिलाओं और वृद्धजनों को भी अपने गंतव्य तक पहुंचने में भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। किसान परिषद के ब्लॉक अध्यक्ष दुर्गेश वर्मा, महामंत्री मुन्ना यादव, उपाध्यक्ष छेदा खान, समाजसेवी इंजीनियर सिद्धनाथ गुप्ता एवं रजा ईमान रिजवी ने आरोप लगाया कि अंडरपास निर्माण में हुई अनियमितताओं के कारण क्षेत्रीय लोगों का आवागमन बाधित हो रहा है। उन्होंने कहा कि अंडरपास के स्थान पर समपार फाटक बनाए जाने से ही समस्या का स्थायी समाधान संभव है। वहीं किसान परिषद के पदाधिकारी शिव कुमार वर्मा, धीरेंद्र कुमार शर्मा एवं विशेष सिंह ने बाबागंज रेलवे स्टेशन पर इंटरसिटी ट्रेन का ठहराव सुनिश्चित किए जाने की मांग उठाई। उन्होंने कहा कि ठहराव न होने से हजारों ग्रामीण रेल सेवा के लाभ से वंचित हैं और उन्हें निजी एवं डग्गामार वाहनों पर निर्भर रहना पड़ता है, जिससे यात्रियों का आर्थिक शोषण भी हो रहा है। किसान पदाधिकारियों ने रेल मंत्री एवं प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन स्टेशन अधीक्षक नेपालगंज रोड को सौंपकर अंडरपासों में जलभराव की समस्या का स्थायी समाधान कराने तथा बाबागंज रेलवे स्टेशन पर इंटरसिटी ट्रेन का ठहराव सुनिश्चित कराने की मांग की। इस दौरान विक्रम वर्मा, वासुदेव, राजकुमार शर्मा, केशव गुप्ता, चंदन पाठक, अनिल पाठक, प्रधान संघ के जिला उपाध्यक्ष तकम्मस खां, शिवम जायसवाल, राम किशोर याज्ञसेनी, हाशमी, एजाज अहमद सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!