सेवा संकल्प अभियान कार्यशाला में कार्यकर्ताओं ने लिया सेवा का संकल्प
मिहींपुरवा बहराइच, 13 सितंबर। देश के यशस्वी प्रधानमंत्री एवं भारतीय जनता पार्टी के शीर्ष नेतृत्व के आह्वान पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर भाजपा द्वारा आयोजित किए जा रहे

सेवा संकल्प अभियान कार्यशाला में कार्यकर्ताओं ने लिया सेवा का संकल्प
मिहींपुरवा बहराइच, 13 सितंबर। देश के यशस्वी प्रधानमंत्री एवं भारतीय जनता पार्टी के शीर्ष नेतृत्व के आह्वान पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर भाजपा द्वारा आयोजित किए जा रहे सेवा संकल्प अभियान के तहत रविवार को मिहींपुरवा मंडल के नवयुग इंटर कॉलेज में कार्यशाला का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम मंडल अध्यक्ष रामसरोज पाठक की अध्यक्षता में संपन्न हुआ। कार्यशाला में मुख्य अतिथि के रूप में मंडल प्रभारी विक्रम सिंह मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन मंडल महामंत्री हरिओम चौधरी ने किया। कार्यशाला को संबोधित करते हुए पदाधिकारियों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस को सेवा, समर्पण और जनकल्याण की भावना के साथ मनाने का आह्वान किया। वक्ताओं ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी का मूल उद्देश्य समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक शासन की योजनाओं और विकास का लाभ पहुंचाना है। सेवा संकल्प अभियान के माध्यम से कार्यकर्ताओं को जनसेवा से जुड़े विभिन्न कार्यक्रमों में सक्रिय सहभागिता निभाने तथा आमजन के बीच सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी पहुंचाने के लिए प्रेरित किया गया। कार्यशाला में आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा पर भी चर्चा की गई और बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने के साथ कार्यकर्ताओं से पूरी निष्ठा एवं समर्पण के साथ सेवा कार्यों में जुटने का आह्वान किया गया। इस अवसर पर मंडल उपाध्यक्ष रामप्रीत वर्मा, विकास सिंह, मंडल मंत्री नम्रता सिंह, अरविंद चौधरी, दीपांकर, मंडल कोषाध्यक्ष अनिल गुप्ता, हर्षित शुक्ला सहित विभिन्न मोर्चों के पदाधिकारी, सेक्टर संयोजक एवं बूथ अध्यक्ष प्रमुख रूप से मौजूद रहे। कार्यशाला में उपस्थित भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर सेवा कार्यों को जन-जन तक पहुंचाने और संगठन को और अधिक मजबूत बनाने का संकल्प लिया।




