Welcome to Ujala Hind   Click to listen highlighted text! Welcome to Ujala Hind
उत्तर प्रदेश

गंगापुर चौराहा: सिर्फ चौराहा नहीं, संथालिया-होलिया इलाके का दिल

बहराइच जिले के भारत-नेपाल सीमा क्षेत्र स्थित संथालिया गंगापुर चौराहा शाम होते ही अपनी अलग ही रौनक में नजर आता है। दिन भर की भागदौड़ के बाद यहां चाय, समोसा और पान की दुकानों पर लोगों की भीड़ उमड़ पड़ती है।

गंगापुर चौराहा: सिर्फ चौराहा नहीं, संथालिया-होलिया इलाके का दिल

धनीराम यादव ब्यूरो संचालक उजाला हिंद/न्यूज़ चैनल

बहराइच (भारत-नेपाल सीमा) संथालिया

बहराइच जिले के भारत-नेपाल सीमा क्षेत्र स्थित संथालिया गंगापुर चौराहा शाम होते ही अपनी अलग ही रौनक में नजर आता है। दिन भर की भागदौड़ के बाद यहां चाय, समोसा और पान की दुकानों पर लोगों की भीड़ उमड़ पड़ती है।

स्थानीय लोगों के अनुसार यह चौराहा केवल आवागमन का साधन नहीं है, बल्कि आसपास के दर्जनों गांवों के लिए एक मिलन केंद्र है। शाम के समय यहां नेपाल से आने-जाने वाले यात्रियों, स्थानीय दुकानदारों और राहगीरों की चहल-पहल देखते ही बनती है।

सुरक्षा व्यवस्था भी मुस्तैद

सीमा क्षेत्र होने के कारण यहां उत्तर प्रदेश पुलिस और सशस्त्र सीमा बल (SSB) के जवान लगातार गश्त करते नजर आते हैं। शाम के समय बाइक से की जा रही गश्त से स्थानीय लोगों में सुरक्षा का भाव बना रहता है।

ज्वाला की दुकान पर बैठे राम कुमार यादव व पवन कुमार मिश्रा ने कहा, हमरे लिए गंगापुर चौराहा सिर्फ चौराहा नहीं, पूरे संथालिया-होलिया इलाके का दिल है। दिन भर का हाल-समाचार यही से ही पता चलता है

कुल मिलाकर, अगर आप बहराइच से नेपाल सीमा की ओर जा रहे हैं तो गंगापुर चौराहे पर एक कप गरम चाय और समोसे का स्वाद लेना न भूलें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!