Welcome to Ujala Hind   Click to listen highlighted text! Welcome to Ujala Hind
उत्तर प्रदेश

जुआ खेलते तीन आरोपी गिरफ्तार, 360 रुपये बरामद

बहराइच ब्यूरो 18 सितंबर। कोतवाली नगर पुलिस ने जुआ अधिनियम के तहत कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया

जुआ खेलते तीन आरोपी गिरफ्तार, 360 रुपये बरामद

 

 

 

बहराइच ब्यूरो 18 सितंबर। कोतवाली नगर पुलिस ने जुआ अधिनियम के तहत कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार पुलिस अधीक्षक बहराइच विश्वजीत श्रीवास्तव के निर्देश पर अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक नगर आयुष विक्रम सिंह एवं क्षेत्राधिकारी नगर नारायण दत्त मिश्र के पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक कोतवाली नगर बृजेंद्र कुमार मिश्रा के नेतृत्व में पुलिस टीम ने यह कार्रवाई की। बताया गया कि 17 सितंबर 2026 की रात उपनिरीक्षक विशेष सिंह मय हमराह पुलिसकर्मियों के साथ चौकी घंटाघर क्षेत्र में रात्रि गश्त कर रहे थे। इसी दौरान सीतापुर आई हॉस्पिटल के पास ताश के पत्तों पर रुपये की बाजी लगाकर जुआ खेल रहे तीन व्यक्तियों को पुलिस ने पकड़ लिया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान खालिद पुत्र समीर अहमद उम्र करीब 20 वर्ष निवासी मोहल्ला चांदपुरा, निकट बदल जरही, थाना कोतवाली नगर, बहराइच; शिब्बू उर्फ विवेक कश्यप पुत्र संतोष कुमार कश्यप उम्र करीब 19 वर्ष निवासी मोहल्ला बजरियाबाग, मछली मंडी, थाना कोतवाली नगर, बहराइच तथा शब्बू शाह पुत्र नसीर अहमद शाह उम्र करीब 29 वर्ष निवासी मोहल्ला सलारगंज, थाना दरगाह शरीफ, जनपद बहराइच, हाल पता मोहल्ला चांदपुरा, बदल जरही, थाना कोतवाली नगर, बहराइच के रूप में हुई। पुलिस ने तीनों आरोपियों के कब्जे से कुल 360 रुपये की नकदी बरामद की। पुलिस के मुताबिक आरोपियों को 17 सितंबर की रात करीब 11:50 बजे सीतापुर आई हॉस्पिटल, बजरियाबाग के पास से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारी के बाद आरोपियों के विरुद्ध नियमानुसार विधिक कार्रवाई की गई। कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक विशेष सिंह के साथ कांस्टेबल आकाश वर्मा एवं कांस्टेबल कौशल मौर्य शामिल रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!