जनता दर्शन में एसपी ने सुनी फरियादियों की समस्याएं
बहराइच ब्यूरो, 18 सितंबर। पुलिस अधीक्षक बहराइच विश्वजीत श्रीवास्तव ने शुक्रवार को पुलिस कार्यालय में आयोजित जनता दर्शन के दौरान जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आए फरियादियों की समस्याएं एवं शिकायतें गंभीरता से सुनीं।

जनता दर्शन में एसपी ने सुनी फरियादियों की समस्याएं
बहराइच ब्यूरो, 18 सितंबर। पुलिस अधीक्षक बहराइच विश्वजीत श्रीवास्तव ने शुक्रवार को पुलिस कार्यालय में आयोजित जनता दर्शन के दौरान जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आए फरियादियों की समस्याएं एवं शिकायतें गंभीरता से सुनीं। जनसुनवाई के दौरान फरियादियों ने अपनी-अपनी समस्याओं से संबंधित प्रार्थना पत्र पुलिस अधीक्षक के समक्ष प्रस्तुत किए। पुलिस अधीक्षक ने प्रत्येक मामले को ध्यानपूर्वक सुनते हुए संबंधित अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों को शिकायतों की शीघ्र, निष्पक्ष एवं गुणवत्तापूर्ण जांच कराते हुए नियमानुसार निस्तारण के निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि जनसमस्याओं के निस्तारण में किसी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए तथा फरियादियों की शिकायतों पर प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। जनता दर्शन के दौरान अपर पुलिस अधीक्षक नगर आयुष विक्रम सिंह तथा अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण दुर्गा प्रसाद तिवारी भी उपस्थित रहे।




