मिशन शक्ति 5.0 के तहत महिलाओं और बालिकाओं को किया जागरूक
18 सितंबर। पुलिस अधीक्षक बहराइच विश्वजीत श्रीवास्तव के निर्देशन में मिशन शक्ति 5.0 अभियान के द्वितीय चरण के तहत शुक्रवार को जनपद के सभी थानों पर गठित मिशन शक्ति टीमों द्वारा विभिन्न स्थानों पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

मिशन शक्ति 5.0 के तहत महिलाओं और बालिकाओं को किया जागरूक
बहराइच ब्यूरो
18 सितंबर। पुलिस अधीक्षक बहराइच विश्वजीत श्रीवास्तव के निर्देशन में मिशन शक्ति 5.0 अभियान के द्वितीय चरण के तहत शुक्रवार को जनपद के सभी थानों पर गठित मिशन शक्ति टीमों द्वारा विभिन्न स्थानों पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। महिला पुलिस कर्मियों ने प्रमुख बाजारों, कस्बों, चौराहों, धार्मिक स्थलों एवं अन्य महत्वपूर्ण स्थानों पर भ्रमण कर महिलाओं और बालिकाओं को उनकी सुरक्षा, अधिकारों, सशक्तिकरण एवं स्वावलंबन के प्रति जागरूक किया। इस दौरान मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत संचालित विभिन्न सरकारी योजनाओं एवं सुविधाओं की जानकारी पंपलेट वितरित कर दी गई। महिलाओं को मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, निराश्रित महिला पेंशन योजना, उत्तर प्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन, राष्ट्रीय पोषण योजना, मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ, प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना, पीएम स्वनिधि, पीएम किसान सम्मान निधि, वन स्टॉप सेंटर, आयुष्मान योजना, सुरक्षित मातृत्व आश्वासन सुमन योजना, महिला शक्ति केंद्र तथा मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना सहित अन्य योजनाओं के बारे में जानकारी दी गई। इसके साथ ही पुलिस विभाग की महिला सुरक्षा संबंधी हेल्पलाइन सेवाओं की जानकारी देते हुए वीमेन पावर लाइन 1090, पुलिस आपातकालीन सेवा 112, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076, स्वास्थ्य सेवा 102, एम्बुलेंस सेवा 108, महिला हेल्पलाइन 181 तथा साइबर क्राइम हेल्पलाइन 1930 के उपयोग के बारे में बताया गया। टीमों द्वारा मोबाइल में 112 इमरजेंसी कॉल एवं पैनिक बटन की सुविधा का डेमो भी दिखाकर महिलाओं को आपात स्थिति में तत्काल सहायता लेने के लिए प्रेरित किया गया। मिशन शक्ति टीमों ने महिलाओं एवं बालिकाओं से किसी भी प्रकार की समस्या होने पर बिना संकोच संबंधित हेल्पलाइन या पुलिस से संपर्क करने की अपील की।




