Welcome to Ujala Hind   Click to listen highlighted text! Welcome to Ujala Hind
उत्तर प्रदेश

ब्लैकमेलिंग कर 5.20 लाख रुपये वसूलने का आरोपी गिरफ्तार, ढाई लाख नकद समेत सामान बरामद

बहराइच ब्यूरो 18 सितंबर। थाना दरगाह शरीफ पुलिस ने ब्लैकमेलिंग कर जबरन वसूली एवं रंगदारी के मामले में वांछित आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 2.50 लाख रुपये नकद, वसूली की धनराशि से खरीदी गई एचएफ डीलक्स प्लस मोटरसाइकिल, डैकिन कंपनी का 1.5 टन इन्वर्टर एसी तथा सैमसंग एलईडी टीवी बरामद किया

ब्लैकमेलिंग कर 5.20 लाख रुपये वसूलने का आरोपी गिरफ्तार, ढाई लाख नकद समेत सामान बरामद

 

 

 

बहराइच ब्यूरो

18 सितंबर। थाना दरगाह शरीफ पुलिस ने ब्लैकमेलिंग कर जबरन वसूली एवं रंगदारी के मामले में वांछित आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 2.50 लाख रुपये नकद, वसूली की धनराशि से खरीदी गई एचएफ डीलक्स प्लस मोटरसाइकिल, डैकिन कंपनी का 1.5 टन इन्वर्टर एसी तथा सैमसंग एलईडी टीवी बरामद किया है। पुलिस के अनुसार पुलिस अधीक्षक बहराइच विश्वजीत श्रीवास्तव के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक नगर आयुष विक्रम सिंह एवं क्षेत्राधिकारी नगर नारायण दत्त मिश्र के पर्यवेक्षण तथा थानाध्यक्ष अमितेन्द्र सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने कार्रवाई की। पुलिस के मुताबिक 16 सितंबर को वादी ने तहरीर देकर आरोप लगाया था कि हिमांशु तायल उर्फ शमी पुत्र सुभाष तायल निवासी फत्तेपुरा, निकट डालमियां धर्मशाला, थाना कोतवाली नगर, बहराइच ने उसकी पत्नी का वजन कम करने की बात कहकर उसके आपत्तिजनक फोटो प्राप्त कर लिए और फोटो वायरल करने तथा वादी के पुत्र को जान से मारने की धमकी देकर उसकी पत्नी से कुल 5.20 लाख रुपये वसूल लिए। आरोप है कि आरोपी द्वारा 10 लाख रुपये की अतिरिक्त मांग भी की जा रही थी। तहरीर के आधार पर थाना दरगाह शरीफ में संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक ने आरोपी की गिरफ्तारी और वसूली गई धनराशि की बरामदगी के लिए दो पुलिस टीमों का गठन किया। पुलिस के अनुसार 17 सितंबर को मुखबिर की सूचना पर रेलवे स्टेशन बहराइच के पास से आरोपी हिमांशु तायल को गिरफ्तार किया गया। उसके कब्जे से एक लाख रुपये नकद और दो मोबाइल फोन बरामद हुए, जिनमें आपत्तिजनक फोटो पाए गए। पूछताछ के दौरान आरोपी की निशानदेही पर उसके घर से डेढ़ लाख रुपये नकद तथा कथित तौर पर वसूली गई धनराशि से खरीदी गई एचएफ डीलक्स प्लस मोटरसाइकिल संख्या यूपी 40 बीक्यू 3767, डैकिन 1.5 टी 3 स्टार इन्वर्टर एसी और सैमसंग कंपनी की एलईडी टीवी बिल सहित बरामद की गई। पुलिस ने बताया कि आरोपी के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्रवाई कर उसे न्यायालय बहराइच भेजा जा रहा है। गिरफ्तार आरोपी के आपराधिक इतिहास में थाना दरगाह शरीफ में मुकदमा संख्या 418/2026 धारा 308(5)/351(3) बीएनएस तथा थाना कोतवाली नगर में वर्ष 2012 के एनडीपीएस एक्ट और चोरी संबंधी दो मुकदमे दर्ज हैं। गिरफ्तारी टीम में थानाध्यक्ष अमितेन्द्र सिंह, वरिष्ठ उपनिरीक्षक चन्द्र प्रताप सिंह, उपनिरीक्षक पंकज चौरसिया, हेड कांस्टेबल मृत्युंजय, हेड कांस्टेबल अंगद राय तथा कांस्टेबल विवेक यादव शामिल रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!