बहराइच: अघोषित विद्युत कटौती से जनता परेशान, सपा विधायक मारिया शाह ने CM को लिखा पत्र मटेरा विधानसभा क्षेत्र में बिजली संकट से हाहाकार
बहराइच। जिले के मटेरा विधानसभा क्षेत्र में पिछले एक महीने से जारी अघोषित विद्युत कटौती से आम जनता परेशान है। बिजली न आने से स्वास्थ्य सेवाएं और पढ़ाई दोनों प्रभावित हो रही हैं। इस मुद्दे को लेकर मटेरा से सपा विधायक मारिया शाह ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र लिखकर व्यवस्था सुधारने की मांग की है

बहराइच: अघोषित विद्युत कटौती से जनता परेशान, सपा विधायक मारिया शाह ने CM को लिखा पत्र मटेरा विधानसभा क्षेत्र में बिजली संकट से हाहाकार
रिपोर्ट अहमद हुसैन उजाला हिंद समाचार डिजिटल बहराइच
बहराइच। जिले के मटेरा विधानसभा क्षेत्र में पिछले एक महीने से जारी अघोषित विद्युत कटौती से आम जनता परेशान है। बिजली न आने से स्वास्थ्य सेवाएं और पढ़ाई दोनों प्रभावित हो रही हैं। इस मुद्दे को लेकर मटेरा से सपा विधायक मारिया शाह ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र लिखकर व्यवस्था सुधारने की मांग की है।विधायक मारिया शाह ने बताया कि क्षेत्र में विद्युत संकट के कारण: प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में इलाज कराने पहुंच रहे मरीजों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। विद्यालयों में बच्चे भीषण गर्मी में बिना बिजली के पढ़ाई करने को मजबूर हैं पूरे क्षेत्र में हाहाकार मचा हुआ है।उन्होंने कहा कि रिसिया, मटेरा, नवाबगंज और मल्लापुर सब स्टेशनों की विद्युत आपूर्ति व्यवस्था पूरी तरह बदहाल है। किसी भी सब स्टेशन पर सक्षम अधिकारी मौजूद नहीं रहते और न ही फोन उठता है, जिससे लोगों का आक्रोश और बढ़ गया है। बिजली की अघोषित कटौती को लेकर आम जनमानस कई बार सड़कों पर उतरकर प्रदर्शन भी कर चुका है ।विधायक ने मुख्यमंत्री से पत्र के माध्यम से क्षेत्र की जनता को हो रही परेशानी का तुरंत निदान करने और बिजली आपूर्ति सुचारू कराने की मांग की है।




