Welcome to Ujala Hind   Click to listen highlighted text! Welcome to Ujala Hind
उत्तर प्रदेश

डीएम की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई कर करेत्तर एवं राजस्व कार्यों की समीक्षा बैठक

17 सितम्बर। राजस्व कार्यों एवं कर-करेत्तर राजस्व वसूली की समीक्षा हेतु कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित बैठक की अध्यक्षता करते हुए जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय ने तहसीलों को निर्देश दिया

डीएम की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई कर करेत्तर एवं राजस्व कार्यों की समीक्षा बैठक

 

 

 

बहराइच ब्यूरो

17 सितम्बर।

राजस्व कार्यों एवं कर-करेत्तर राजस्व वसूली की समीक्षा हेतु कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित बैठक की अध्यक्षता करते हुए जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय ने तहसीलों को निर्देश दिया कि आई.जी.आर.एस. से सम्बन्धित प्रकरणों का गुणवत्तापरक निस्तारण कराया जाय। डीएम ने निर्देश दिया कि प्रकरणों के निस्तारण में इस बात पर खास तवज्जों दी जाय कि फरियादी की गई कार्यवाही से संतुष्ट हो, जिससे असंतुष्ट प्रकरणों की संख्या में कमी आने से सीएम डैशबोर्ड पर जिले की रैंक प्रभावित न हो।

डीएम ने तहसीलों को निर्देश दिया कि जिले में अवैध खनन पर प्रभावी अंकुश के लिए प्रवर्तन की कार्यवाही की जाय तथा अवैध खनन में संलिप्त लोगों के विरूद्ध कठोर कार्रवाई की जाय तथा खनन में संलिप्त वाहनों को सीज़ किया जाय। राजस्व वादों के निस्तारण की प्रगति की समीक्षा करते हुए निर्देश दिया गया कि लम्बे समय से चल रहे वादों को चिन्हित करें तथा अभियान संचालित कर उन्हें निस्तारित किया जाय। डीएम ने निर्देश दिया कि विभिन्न न्यायालयों पर प्रचलित सीलिंग से सम्बन्धित वादों में प्रभावी पैरवी कर उन्हें निस्तारित कराया जाय।

कर-करेत्तर राजस्व वसूली की समीक्षा के दौरान डीएम ने कर-करेत्तर से सम्बन्धित विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिया कि माहवार निर्धारित लक्ष्य तथा गत वर्ष इस माह तक की गई राजस्व वसूली से कम वसूली नहीं होनी चाहिए। डीएम ने सम्बन्धित विभागों को मानक के अनुसार प्रवर्तन की कार्यवाही करने के भी निर्देश दिये। विभागों से कहा गया कि मानक के अनुसार प्रवर्तन की कार्यवाही अधिक से अधिक राजस्व वसूली सुनिश्चित करें। डीएम ने यह भी निर्देश दिया कि मण्डल के अन्य जनपदों के सापेक्ष जिले की वसूली कम नहीं होनी चाहिए।

बैठक में कर एवं करेत्तर राजस्व वसूली की मदवार समीक्षा में पाया गया कि माह अगस्त 2026 अन्तर्गत वाणिज्य कर के लिए निर्धारित लक्ष्य रू. 2391.50 लाख के सापेक्ष 1253.86 लाख की वसूली हुई जो लक्ष्य का 52.43 प्रतिशत, स्टाम्प तथा निबन्धन मद में लक्ष्य रू. 1996.00 लाख के सापेक्ष 1950.77 लाख की वसूली हुई जो लक्ष्य का 97.73 प्रतिशत, आबकारी मद में लक्ष्य रू. 4821.00 लाख के सापेक्ष 4022.98 लाख की वसूली हुई जो लक्ष्य का 83.45 प्रतिशत, बैंक देय मद में लक्ष्य रू. 134.01 लाख के सापेक्ष 430.59 लाख की वसूली हुई जो लक्ष्य का 321.24 प्रतिशत तथा विद्युत मद में लक्ष्य रू. 3300.00 लाख के सापेक्ष 3341.00 लाख की वसूली हुई जो लक्ष्य का 101.24 प्रतिशत है। इस प्रकार कुल मासिक लक्ष्य रू. 15307.09 लाख के सापेक्ष 12045.14 लाख की वसूली हुई जो लक्ष्य का 78.69 प्रतिशत है। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी अरूण कुमार, मुख्य राजस्व अधिकारी सौरभ दुबे, एसडीएम, तहसीलदार तथा कर करेत्तर से सम्बन्धित विभागों के अधिकारी व कलेक्ट्रेट के पटल सहायक मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!