Welcome to Ujala Hind   Click to listen highlighted text! Welcome to Ujala Hind
उत्तर प्रदेश

गणेश पूजा एवं गणेश प्रतिमा विसर्जन के दृष्टिगत जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक द्वारा नगर क्षेत्र में पैदल गश्त कर सुरक्षा-व्यवस्थाओं का लिया गया जायजा

        आज दिनांक 21.09.2026 को गणेश पूजा एवं गणेश प्रतिमा विसर्जन के दृष्टिगत जिलाधिकारी बहराइच श्री राजेश कुमार पाण्डेय एवं पुलिस अधीक्षक बहराइच श्री विश्वजीत श्रीवास्तव द्वारा नगर क्षेत्र में पैदल गश्त कर सुरक्षा एवं शांति-व्यवस्था का जायजा लिया गया।

 

 

गणेश पूजा एवं गणेश प्रतिमा विसर्जन के दृष्टिगत जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक द्वारा नगर क्षेत्र में पैदल गश्त कर सुरक्षा-व्यवस्थाओं का लिया गया जायजा

 

आज दिनांक 21.09.2026 को गणेश पूजा एवं गणेश प्रतिमा विसर्जन के दृष्टिगत जिलाधिकारी बहराइच श्री राजेश कुमार पाण्डेय एवं पुलिस अधीक्षक बहराइच श्री विश्वजीत श्रीवास्तव द्वारा नगर क्षेत्र में पैदल गश्त कर सुरक्षा एवं शांति-व्यवस्था का जायजा लिया गया। पैदल गश्त के दौरान अधिकारियों द्वारा नगर क्षेत्र में भ्रमण करते हुए गणेश पूजा एवं आगामी प्रतिमा विसर्जन के दृष्टिगत क्षेत्र की सुरक्षा-व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया गया। साथ ही नगर क्षेत्र में स्थापित प्रमुख गणेश प्रतिमा स्थापना स्थलों पर पहुंचकर व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया तथा संबंधित स्थानों पर श्रद्धालुओं की सुविधा एवं सुरक्षा के दृष्टिगत आवश्यक व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया गया। जिलाधिकारी महोदय एवं पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा गणेश प्रतिमा स्थापना स्थलों एवं आसपास के क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था, आवागमन तथा भीड़भाड़ की स्थिति का अवलोकन करते हुए संबंधित पुलिस अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। अधिकारियों द्वारा त्यौहार के दौरान शांति एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण बनाए रखने तथा आमजन की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए ड्यूटी पर तैनात पुलिस बल को सतर्कता एवं सजगता के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने हेतु निर्देशित किया गया।

 

*पैदल गश्त के दौरान अपर पुलिस अधीक्षक नगर श्री आयुष विक्रम सिंह, क्षेत्राधिकारी नगर श्री नारायण दत्त मिश्रा सहित अन्य पुलिस बल मौजूद रहा।*

 

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!