बैकयार्ड भेड़ पालन योजना के लाभार्थियों के चयन को लेकर बैठक सम्पन्न
बहराइच ब्यूरो 23 सितंबर। बैकयार्ड भेड़ पालन योजना के अंतर्गत पात्र लाभार्थियों के चयन को लेकर बुधवार को विकास भवन सभागार में मुख्य विकास अधिकारी सुनील कुमार धनवंता की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई।

बैकयार्ड भेड़ पालन योजना के लाभार्थियों के चयन को लेकर बैठक सम्पन्न
बहराइच ब्यूरो 23 सितंबर। बैकयार्ड भेड़ पालन योजना के अंतर्गत पात्र लाभार्थियों के चयन को लेकर बुधवार को विकास भवन सभागार में मुख्य विकास अधिकारी सुनील कुमार धनवंता की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई। बैठक में योजना के तहत प्राप्त आवेदनों की पात्रता की समीक्षा करते हुए पारदर्शी प्रक्रिया के माध्यम से लाभार्थियों के चयन की कार्रवाई की गई। मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ. राजेश कुमार उपाध्याय ने बताया कि बैकयार्ड भेड़ पालन योजना के अंतर्गत जनपद से कुल 26 अभ्यर्थियों द्वारा आवेदन प्रस्तुत किए गए थे, जिनकी पात्रता की जांच के बाद 16 अभ्यर्थियों को पात्र पाया गया। पात्र अभ्यर्थियों के चयन के लिए जिला सूचना केन्द्र के सहयोग से रैण्डमाइजेशन की प्रक्रिया अपनाई गई। रैण्डमाइजेशन के माध्यम से जनपद के अवशेष 12 विकास खण्डों में से प्रत्येक के लिए एक-एक लाभार्थी का चयन किया गया। इसके साथ ही उपलब्ध लक्ष्य पांच के सापेक्ष विकास खण्ड जरवल, महसी, तेजवापुर, शिवपुर तथा मिहींपुरवा से एक-एक लाभार्थी का चयन किया गया। चयन प्रक्रिया में पारदर्शिता बनाए रखने के उद्देश्य से शेष पात्र अभ्यर्थियों को प्रतीक्षा सूची में रखा गया है, ताकि निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार लक्ष्य अथवा रिक्ति उपलब्ध होने पर उन्हें भी योजना का लाभ दिया जा सके। बैठक के दौरान अधिकारियों ने योजना के उद्देश्यों, पात्रता तथा लाभार्थी चयन की प्रक्रिया पर भी चर्चा की। अधिकारियों ने कहा कि पशुपालन को बढ़ावा देने तथा ग्रामीण क्षेत्र के पात्र परिवारों की आय में वृद्धि के उद्देश्य से संचालित योजनाओं का लाभ नियमानुसार पात्र लाभार्थियों तक पहुंचाया जाना आवश्यक है। इस अवसर पर वरिष्ठ कोषाधिकारी नरोत्तम शरण, उप मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ. मोहम्मद शकील, अपर जिला सूचना विज्ञान अधिकारी दीपक कुमार, नेटवर्क फील्ड अभियंता रमन गुप्ता सहित संबंधित अधिकारी एवं योजना के अभ्यर्थी मौजूद रहे।




