बहराइच: नवाबगंज के हरिहरपुर चोगोड़वा में बंदरों का आतंक, किसान परेशान; बाहरी टीम बुलाकर चल रहा रेस्क्यू
थाना नवाबगंज क्षेत्र के ग्राम हरिहरपुर चोगोड़वा में बंदरों के आतंक से किसान काफी परेशान हैं

बहराइच: नवाबगंज के हरिहरपुर चोगोड़वा में बंदरों का आतंक, किसान परेशान; बाहरी टीम बुलाकर चल रहा रेस्क्यू
नवाबगंज / बहराइच | उजाला हिंद
थाना नवाबगंज क्षेत्र के ग्राम हरिहरपुर चोगोड़वा में बंदरों के आतंक से किसान काफी परेशान हैं।
ग्रामीणों के अनुसार बंदरों के झुंड ने खेतों में लगी फसलों को भारी नुकसान पहुंचाया है। घरों में घुसकर अनाज और खाने-पीने का सामान उठा ले जाते हैं, जिससे किसानों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। कई बार महिलाओं और बच्चों पर हमला भी कर चुके हैं।
बंदरों के बढ़ते आतंक को देखते हुए ग्रामीणों ने वन विभाग से शिकायत की थी। जिसके बाद *बाहर से एक्सपर्ट टीम बुलाकर बंदरों को पकड़ने का अभियान* शुरू किया गया है। टीम द्वारा पिंजरा लगाकर और जाल बिछाकर बंदरों को पकड़ा जा रहा है।
ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि सभी बंदरों को पकड़कर जंगल में छोड़ा जाए ताकि किसानों को राहत मिल सके।




