Welcome to Ujala Hind   Click to listen highlighted text! Welcome to Ujala Hind
उत्तर प्रदेश

चांदपुरा चौराहा स्थित लेबर अड्डे पर लगा पंजीयन एवं स्वास्थ्य शिविर, 171 श्रमिक हुए लाभान्वित

बहराइच ब्यूरो 24 सितंबर। जनपद में 17 सितंबर से 17 अक्टूबर 2026 तक आयोजित किए जा रहे ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय के निर्देश एवं मुख्य विकास अधिकारी सुनील कुमार धनवंता के मार्गदर्शन में गुरुवार को चांदपुरा चौराहा स्थित लेबर अड्डे पर श्रम विभाग की ओर से श्रमिकों के कल्याणार्थ पंजीयन एवं स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया।

चांदपुरा चौराहा स्थित लेबर अड्डे पर लगा पंजीयन एवं स्वास्थ्य शिविर, 171 श्रमिक हुए लाभान्वित

 

 

 

बहराइच ब्यूरो 24 सितंबर। जनपद में 17 सितंबर से 17 अक्टूबर 2026 तक आयोजित किए जा रहे ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय के निर्देश एवं मुख्य विकास अधिकारी सुनील कुमार धनवंता के मार्गदर्शन में गुरुवार को चांदपुरा चौराहा स्थित लेबर अड्डे पर श्रम विभाग की ओर से श्रमिकों के कल्याणार्थ पंजीयन एवं स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में सुबह 07 बजे से 10 बजे तक बड़ी संख्या में श्रमिक पहुंचे और विभिन्न सुविधाओं का लाभ उठाया। शिविर में कुल 171 श्रमिक उपस्थित हुए। स्वास्थ्य विभाग की चिकित्सकों की टीम ने 71 श्रमिकों का स्वास्थ्य परीक्षण किया तथा आवश्यकतानुसार चिकित्सकीय परामर्श देने के साथ उन्हें निःशुल्क औषधियां वितरित कीं। वहीं श्रम विभाग की ओर से 45 श्रमिकों का पंजीयन एवं नवीनीकरण कराया गया, जबकि 65 श्रमिकों को डिजिटल लेबर चौक ऐप डाउनलोड कराया गया। शिविर में उपस्थित सहायक श्रमायुक्त राज बहादुर यादव ने श्रमिकों को श्रम विभाग द्वारा संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देते हुए बताया कि विभागीय योजनाओं का लाभ प्राप्त करने के लिए श्रमिकों का पंजीकरण कराया जाना आवश्यक है। उन्होंने श्रमिकों से विभागीय योजनाओं का लाभ लेने के लिए अपना पंजीयन एवं नवीनीकरण समय से कराने की अपील की। सहायक श्रमायुक्त ने बताया कि आगामी 28 सितंबर को लेबर अड्डा छावनी बाजार में पंजीयन एवं स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया जाएगा, जहां श्रमिक पंजीयन, नवीनीकरण, स्वास्थ्य परीक्षण सहित अन्य सुविधाओं का लाभ उठा सकेंगे। उन्होंने अधिक से अधिक श्रमिकों से शिविर में पहुंचकर इसका लाभ लेने की अपील की। इस अवसर पर श्रम विभाग के अधिकारी-कर्मचारी, चिकित्सक एवं पैरामेडिकल स्टाफ मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!