Welcome to Ujala Hind   Click to listen highlighted text! Welcome to Ujala Hind
उत्तर प्रदेश

28 सितम्बर को लार्ड बुद्धा पी.जी. कालेज रूपईडीहा में आयोजित होगा वृहद रोज़गार मेला

बहराइच 26 सितम्बर। उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा युवाओं को रोजगार से जोडने के उद्देश्य से जिला सेवायोजन कार्यालय एवं लार्ड बुद्धा पी.जी. कालेज रूपईडीहा के संयुक्त तत्वावधान में 28 सितम्बर 2026 को पूर्वान्ह 11ः00 बजे से लार्ड बुद्धा पी.जी. कालेज, रूपईडीहा के परिसर में विधायक नानपारा राम निवास वर्मा की अध्यक्षता में एक दिवसीय वृहद रोजगार मेंले का आयोजन किया जा रहा है।

यह जानकारी देते हुए जिला सेवायोजन अधिकारी संजय कुमार ने बताया कि रोजगार मेले में निजी क्षेत्र की कुल 20 कम्पनियों द्वारा प्रतिभाग किया जा रहा है। जिनमें मुख्य रूप से अमेजन वेयर हाउस, फ्लिपकार्ट, स्वीगी इन्सटामार्ट, जोमैटो वेयर हाउस, ब्लिंकिट वेयर हाउस, एम.एस. सिसका इलेक्ट्रिकल एण्ड मैनेजमेंट इन्टर प्राइजेज द्वारा प्रोडक्शन ट्रेनी, ब्राइट फयूचर हर्बल एण्ड आर्गेनिक आयुर्वेदिक प्रा.लि. सेल्स एग्जीक्यूटिव, यूनाइटेड यंग्स इन्डिया, पशुपति बायोटेक्नालाजी प्रा.लि., पुखराज हैल्थकेयर प्रा.लि., क्वैस कार्प इन्डिया लि., लार्सन एण्ड टुब्रो कन्सट्रक्शन, डिक्सन टेक्नालाजी इन्डिया लिमिटेड, भारतीय जीवन बीमा निगम, जय भारत मारूति, विप्रो इन्फो मीडिया प्रा.लि., टाटा गोटेन ग्रीन एनर्जी, न्यू होलैण्ड ट्रैक्टर, एम.एस.आर.ए. मालिक्यूलस, सुरक्षा क्षेत्र की एस.आई.एस. कम्पनी सहित अन्य प्रतिष्ठित कम्पनियों द्वारा प्रतिभाग किया जा रहा है।

श्री कुमार ने बताया कि हाईस्कूल, इन्टरमीडिएट, स्नातक, परास्नातक, आई.टी.आई., डिप्लोमा एवं कौशल प्रशिक्षित आदि योग्यताधारी इच्छुक महिला एवं पुरूष अभ्यर्थी रोजगार संगम पोर्टल पर अपना पंजीयन कराकर कम्पनियों में अपनी शैक्षिक योग्यता अनुसार अपना आवेदन कर पूर्वान्ह 11ः00 बजे से अपने समस्त शैक्षिक योग्यता के मूल प्रमाण के साथ प्रतिभाग कर सकते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!