Welcome to Ujala Hind   Click to listen highlighted text! Welcome to Ujala Hind
उत्तर प्रदेश

FLN एवं NCERT आधारित पांच दिवसीय शिक्षक प्रशिक्षण शुरू

बुनियादी साक्षरता और संख्यात्मक दक्षता बढ़ाने पर जोर, प्रत्येक शिफ्ट में 100 शिक्षक ले रहे प्रशिक्षण

FLN एवं NCERT आधारित पांच दिवसीय शिक्षक प्रशिक्षण शुरू

बुनियादी साक्षरता और संख्यात्मक दक्षता बढ़ाने पर जोर, प्रत्येक शिफ्ट में 100 शिक्षक ले रहे प्रशिक्षण

 

मिहींपुरवा बहराइच जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान के प्राचार्य एवं जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी आशीष कुमार सिंह के निर्देश पर बीआरसी मिहींपुरवा में बेसिक शिक्षा विभाग के शिक्षकों का FLN एवं NCERT आधारित पांच दिवसीय शिक्षक प्रशिक्षण शुरू हुआ। प्रशिक्षण के द्वितीय चरण का शुभारंभ खंड शिक्षा अधिकारी अजीत कुमार सिंह के निर्देशन में किया गया। खंड शिक्षा अधिकारी अजीत कुमार सिंह ने कहा कि बच्चों की बुनियादी साक्षरता एवं संख्यात्मक दक्षता को मजबूत करना राष्ट्रीय शिक्षा नीति के प्रमुख उद्देश्यों में शामिल है। उन्होंने शिक्षकों से प्रशिक्षण में प्राप्त ज्ञान एवं शिक्षण रणनीतियों को विद्यालयों में प्रभावी ढंग से लागू करने का आह्वान किया, ताकि बच्चों को गुणवत्तापूर्ण एवं प्रभावी शिक्षा मिल सके। उन्होंने बताया कि प्रशिक्षण में परिषदीय विद्यालयों में कार्यरत शिक्षकों एवं शिक्षामित्रों को FLN की अवधारणा, भाषा एवं गणित की आधारभूत दक्षताओं, NCERT की नवीन पाठ्यपुस्तकों तथा प्रभावी शिक्षण-अधिगम की रणनीतियों के बारे में जानकारी दी जा रही है। प्रत्येक शिफ्ट में 100 शिक्षकों को प्रशिक्षण प्रदान किया जा रहा है। प्रशिक्षण के दौरान संदर्भदाता प्रदीप नारायण सिंह, सुनील कुमार, अंशुल कुमार, संदीप मेहरोत्रा एवं पवन कुमार शर्मा ने गतिविधि आधारित, बाल केंद्रित एवं आनंददायी शिक्षण पद्धतियों के माध्यम से शिक्षकों को प्रशिक्षित किया। शिक्षकों ने विभिन्न गतिविधियों में प्रतिभाग करते हुए प्रभावी शिक्षण की रणनीतियों पर चर्चा की। इस अवसर पर लैंग्वेज लर्निंग फाउंडेशन के ब्लॉक समन्वयक जितेंद्र मिश्रा, तकनीकी सहायक राजीव कुमार, संदीप मौर्या, दुर्गेश सिंह समेत बड़ी संख्या में शिक्षक-शिक्षिकाएं मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!