उत्तर प्रदेश

*महाराजा सुहेलदेव की गौरवगाथा से गूंजा स्मारक स्थल, सेवा संकल्प यात्रा का हुआ भव्य स्वागत।*

चित्तौरा बहराइच।:-* प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्षों के विकास कार्यों, नीतिगत सुधारों और जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने तथा ‘विकसित भारत @2047’ के राष्ट्रीय संकल्प को साकार करने के उद्देश्य से वड़नगर से वाराणसी तक निकली वड़नगर–वाराणसी सेवा संकल्प यात्रा रविवार को बहराइच पहुंची

*महाराजा सुहेलदेव की गौरवगाथा से गूंजा स्मारक स्थल, सेवा संकल्प यात्रा का हुआ भव्य स्वागत।*

 

,चित्तौरा बहराइच।:-* प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्षों के विकास कार्यों, नीतिगत सुधारों और जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने तथा ‘विकसित भारत @2047’ के राष्ट्रीय संकल्प को साकार करने के उद्देश्य से वड़नगर से वाराणसी तक निकली वड़नगर–वाराणसी सेवा संकल्प यात्रा रविवार को बहराइच पहुंची।सदर विधानसभा क्षेत्र के चित्तौरा ब्लॉक स्थित महाराजा सुहेलदेव स्मारक स्थल पर यात्रा का भव्य स्वागत एवं अभिनंदन सुहेलदेव स्मारक समिति के अध्यक्ष एवं पयागपुर रियासत के राजा यशवेंद्र विक्रम सिंह ने किया। स्वागत समारोह में इतिहास, संस्कृति और राष्ट्रसेवा का अद्भुत संगम देखने को मिला।

‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत अतिथियों एवं यात्रियों ने पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। इस अवसर पर राजा यशवेंद्र विक्रम सिंह ने यात्रियों को महाराजा सुहेलदेव के गौरवशाली इतिहास, उनके शौर्य और बहराइच की ऐतिहासिक विरासत से परिचित कराया। उन्होंने स्मारक स्थल से जुड़े ऐतिहासिक प्रसंगों और इसके महत्व पर विस्तार से प्रकाश डाला।यात्रियों ने स्मारक स्थल का भ्रमण कर महाराजा सुहेलदेव की वीरता और बहराइच की समृद्ध ऐतिहासिक धरोहर को करीब से जाना। इस दौरान सांसद आनंद गौड़, विधायक अनुपमा जायसवाल, विधान परिषद सदस्य पदमसेन चौधरी, भाजपा जिलाध्यक्ष बृजेश पांडेय, नगर अध्यक्ष अमित शर्मा, सतीश सिंह समेत बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।वड़नगर से शुरू हुई यह यात्रा देश के विकास, सेवा और ‘विकसित भारत’ के संकल्प का संदेश लेकर अपने निर्धारित पड़ावों से होते हुए वाराणसी की ओर रवाना हुई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!