Welcome to Ujala Hind   Click to listen highlighted text! Welcome to Ujala Hind
उत्तर प्रदेश

बहराइच: दरगाह शरीफ पूर्वी गेट के पास विशाल पेड़ गिरा, 4-5 मकान क्षतिग्रस्त, घर में फंसे महिला और बच्चे

बहराइच। दरगाह शरीफ़ के पूर्वी गेट के बगल में उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब तेज बारिश के बीच एक विशाल पेड़ अचानक भरभराकर गिर पड़ा।

 

बहराइच: दरगाह शरीफ पूर्वी गेट के पास विशाल पेड़ गिरा, 4-5 मकान क्षतिग्रस्त, घर में फंसे महिला और बच्चे

 

उजाला हिंद न्यूज़ चैनल

जिला क्राइम ब्यूरो बहराइच – समीर खां

 

बहराइच। दरगाह शरीफ़ के पूर्वी गेट के बगल में उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब तेज बारिश के बीच एक विशाल पेड़ अचानक भरभराकर गिर पड़ा।

 

पेड़ गिरने से आसपास के करीब 4 से 5 मकानों को भारी नुकसान पहुंचा है। पेड़ की चपेट में आने से *रफीक कुरैशी और नताली कुरैशी* का मकान बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।

 

हादसे के दौरान घर के अंदर महिला और बच्चों के फंसे होने की सूचना पर मौके पर हड़कंप मच गया। स्थानीय लोगों ने तुरंत राहत और बचाव कार्य शुरू किया। घटना के बाद बड़ी संख्या में लोग मौके पर जुट गए।

 

स्थानीय लोगों का कहना है कि इतना पुराना और विशाल पेड़ जर्जर हालत में था, लेकिन इसकी सुरक्षा को लेकर पहले से कोई इंतजाम नहीं किया गया। अब सवाल उठ रहा है कि क्या प्रशासन किसी बड़े हादसे का इंतजार कर रहा था?

 

फिलहाल स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि मौके पर पहुंचकर नुकसान का जायजा लिया जाए और प्रभावित परिवारों को तत्काल राहत एवं मदद उपलब्ध कराई जाए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!