Welcome to Ujala Hind   Click to listen highlighted text! Welcome to Ujala Hind
उत्तर प्रदेश

संभावित बाढ़ से सम्बन्धित समस्याओं के निराकरण हेतु जिला प्रशासन प्रतिबद्ध-जिलाधिकारी

श्रावस्ती 26 सितम्बर, 2026/सू0वि0/लगातार तेज बारिस के चलते तहसील जमुनहा अन्तर्गत ग्राम ककन्धू व ग्राम केशवापुर, बलदानपुरवा, हरदत्तनगर गिरन्ट के ग्राम वासियों द्वारा जल निकासी के सम्बन्ध में जिलाधिकारी अन्नपूर्णा गर्ग को अवगत कराया गया।

संभावित बाढ़ से सम्बन्धित समस्याओं के निराकरण हेतु जिला प्रशासन प्रतिबद्ध-जिलाधिकारी

 

श्रावस्ती 26 सितम्बर, 2026/सू0वि0/लगातार तेज बारिस के चलते तहसील जमुनहा अन्तर्गत ग्राम ककन्धू व ग्राम केशवापुर, बलदानपुरवा, हरदत्तनगर गिरन्ट के ग्राम वासियों द्वारा जल निकासी के सम्बन्ध में जिलाधिकारी अन्नपूर्णा गर्ग को अवगत कराया गया। उक्त शिकायत के निस्तारण हेतु सम्बन्धित उप जिलाधिकारी को निर्देशित किया कि तत्काल गांव में टीम को भेजकर समस्या का निराकरण कराते हुए अवगत कराना सुनिश्चित करें। तहसीलदार जमुनहा द्वारा मौके पर जाकर भरे हुए पानी के निकासी की समस्या का समाधान कराया गया। जिलाधिकारी ने कहा है कि जिला प्रशासन हर संभव मदद के लिए तैयार है। आम नागरिक को किसी भी तरह की समस्या हो रही है तो तत्काल जनपद स्तर पर स्थापित कन्ट्रोल रूम के नम्बर क्रमशः-1077, 7905573303 एवं 7991990387, 9721939303, 05250297302 पर अथवा क्षेत्रीय लेखपाल, तहसीलदार, उपजिलाधिकारी को सूचित करें जिससे समस्या का तत्काल निराकरण कराया जा सके।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!