Welcome to Ujala Hind   Click to listen highlighted text! Welcome to Ujala Hind
उत्तर प्रदेश

बहराइच के रुपैडीहा क्षेत्र के 42वीं वाहिनी एसएसबी ने सीमावर्ती गांव शिवपुर मोहरनिया में ग्रामीणों को जागरूक किया गया 

बहराइच के रूपईडीहा भारत-नेपाल सीमा से सटे रूपईडीहा थाना क्षेत्र के शिवपुर मोहरनिया गांव में 42वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) द्वारा ग्राम स्तरीय जागरूकता बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में ग्राम प्रधान प्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।

बैठक के दौरान एसएसबी अधिकारियों ने ग्रामीणों को सीमा सुरक्षा, राष्ट्रीय हित, मानव तस्करी एवं मादक पदार्थों की तस्करी की रोकथाम, संदिग्ध गतिविधियों की समय पर सूचना देने तथा जनसहभागिता के महत्व के बारे में विस्तार से जानकारी दी। अधिकारियों ने कहा कि सीमावर्ती क्षेत्रों में रहने वाला प्रत्येक नागरिक देश की सुरक्षा व्यवस्था का अहम प्रहरी है और उसकी सतर्कता से सीमा को और अधिक सुरक्षित बनाया जा सकता है।

एसएसबी अधिकारियों ने ग्रामीणों से अपील की कि यदि किसी भी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि, अज्ञात व्यक्ति या तस्करी से जुड़ी कोई जानकारी मिले तो तत्काल एसएसबी अथवा स्थानीय पुलिस को सूचित करें। उन्होंने कहा कि सीमा की सुरक्षा केवल सुरक्षा बलों की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि जागरूक नागरिकों के सहयोग से ही राष्ट्र की सुरक्षा और अधिक मजबूत बनती है।

बैठक में ग्राम प्रधान प्रतिनिधि व ग्रामीणों ने भी सीमा सुरक्षा के प्रति पूर्ण सहयोग का भरोसा दिलाया। कार्यक्रम का उद्देश्य सीमावर्ती क्षेत्र में सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाना, जनता और सुरक्षा बलों के बीच विश्वास को मजबूत करना तथा राष्ट्रहित में जनसहभागिता को बढ़ावा देना रहा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!