Welcome to Ujala Hind   Click to listen highlighted text! Welcome to Ujala Hind
उत्तर प्रदेश

फैन’ वाले वायरल वीडियो से चर्चा में रहीं अधिकारी अब मिहींपुरवा की एसडीएम, निष्पक्ष प्रशासन की कसौटी पर होंगी नई जिम्मेदारी

मिहींपुरवा (बहराइच)। मिहींपुरवा तहसील को नई उपजिलाधिकारी के रूप में अमिता यादव की तैनाती हुई

फैन’ वाले वायरल वीडियो से चर्चा में रहीं अधिकारी अब मिहींपुरवा की एसडीएम, निष्पक्ष प्रशासन की कसौटी पर होंगी नई जिम्मेदारी

 

उजाला हिन्द समाचार से सह संपादक रविन्द्र कुमार की रिपोर्ट

 

 

मिहींपुरवा (बहराइच)। मिहींपुरवा तहसील को नई उपजिलाधिकारी के रूप में अमिता यादव की तैनाती हुई है। करीब तीन लाख की आबादी वाले इस तहसील क्षेत्र की प्रशासनिक कमान अब उनके हाथों में होगी। ऐसे समय में उनकी नियुक्ति चर्चा का विषय बनी हुई है, क्योंकि पूर्व तैनाती के दौरान एक वायरल वीडियो को लेकर उनका नाम सुर्खियों में आया था।

अमिता यादव मूल रूप से देवरिया जनपद की निवासी हैं। वर्ष 2014 में गोरखपुर में नायब तहसीलदार, वर्ष 2018 में रायबरेली में तहसीलदार तथा वर्ष 2021 में लखीमपुर खीरी में तहसीलदार के रूप में उन्होंने सेवाएं दीं। बाद में पदोन्नति के उपरांत उन्हें अतिरिक्त एसडीएम बनाया गया।

लखीमपुर खीरी में तैनाती के दौरान सोशल मीडिया पर वायरल हुए एक वीडियो में वह एक राजनीतिक दल की नेता से मुलाकात के दौरान स्वयं को उनकी “फैन” बताती हुई दिखाई दी थीं। इस वीडियो के सामने आने के बाद प्रशासनिक निष्पक्षता को लेकर सवाल उठे और यह मामला व्यापक चर्चा का विषय बना।

उस समय देवीपाटन मंडल की तत्कालीन मंडलायुक्त एवं आईएएस अधिकारी दुर्गा शक्ति नागपाल ने भी स्पष्ट कहा था कि किसी प्रशासनिक अधिकारी को किसी राजनीतिक दल या व्यक्ति के प्रति सार्वजनिक रूप से पक्षधरता दर्शाने वाली टिप्पणी नहीं करनी चाहिए, क्योंकि उसकी पहली जिम्मेदारी संविधान और कानून के प्रति निष्पक्ष रहना है।

अब मिहींपुरवा में पदभार संभालने के बाद सबसे बड़ी चुनौती जनता का विश्वास जीतने, कानून-व्यवस्था को मजबूत करने, राजस्व मामलों के त्वरित निस्तारण और पूरी प्रशासनिक निष्पक्षता का उदाहरण प्रस्तुत करने की होगी। क्षेत्र की जनता की निगाहें इस बात पर टिकी हैं कि नई एसडीएम अपने कार्यों से प्रशासन की निष्पक्ष छवि को और मजबूत करेंगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!