12 बोर अवैध देशी तमंचे के साथ वांछित अभियुक्त गिरफ्तार
बहराइच ब्यूरो 30 अगस्त। थाना फखरपुर पुलिस ने अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत एक वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार किया है

12 बोर अवैध देशी तमंचे के साथ वांछित अभियुक्त गिरफ्तार
बहराइच ब्यूरो 30 अगस्त।
थाना फखरपुर पुलिस ने अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत एक वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके कब्जे से एक अवैध देशी तमंचा 12 बोर बरामद किया है। पुलिस के अनुसार पुलिस अधीक्षक बहराइच श्री विश्वजीत श्रीवास्तव के निर्देशन में तथा अपर पुलिस अधीक्षक नगर/ग्रामीण आयुष विक्रम सिंह एवं क्षेत्राधिकारी कैसरगंज धीरेन्द्र कुमार श्रीवास्तव के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक रामकुमार राजभर के नेतृत्व में फखरपुर पुलिस टीम को यह सफलता मिली। पुलिस ने थाना फखरपुर पर पंजीकृत मुकदमा अपराध संख्या 367/2026, धारा 9/25 आर्म्स एक्ट से संबंधित वांछित अभियुक्त राज पाठक पुत्र नन्हे शरण पाठक, निवासी पण्डितपुरवा, थाना फखरपुर, जनपद बहराइच को गिरफ्तार किया। अभियुक्त के पास से एक अदद अवैध देशी तमंचा 12 बोर बरामद हुआ। पुलिस के मुताबिक अभियुक्त को 30 अगस्त 2026 को सुबह 11:28 बजे अईकला से खपुरवा के बीच पुलिया के पास से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारी के बाद आवश्यक विधिक कार्रवाई करते हुए अभियुक्त को न्यायालय बहराइच के समक्ष पेश करने के लिए रवाना किया गया। गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में उ0नि0 अवधेश कुमार यादव, कां0 सुशील कुमार एवं कां0 कमलेश कुमार, थाना फखरपुर बहराइच शामिल रहे।




