Welcome to Ujala Hind   Click to listen highlighted text! Welcome to Ujala Hind
उत्तर प्रदेश

विश्व हिंदू परिषद–बजरंग दल की प्रांत योजना बैठक सम्पन्न, संदीप सिंह बने प्रांत प्रशासनिक विशेष संपर्क प्रमुख

विश्व हिंदू परिषद–बजरंग दल की प्रांत योजना बैठक सम्पन्न, संदीप सिंह बने प्रांत प्रशासनिक विशेष संपर्क प्रमुख

 

 

मिहींपुरवा, बहराइच ब

विश्व हिंदू परिषद–बजरंग दल की दो दिवसीय प्रांत योजना बैठक 1 अगस्त 2026 को इंद्रावती पीजी कॉलेज, कटेहरी (अंबेडकर नगर) में सम्पन्न हुई। बैठक में प्रांत एवं विभिन्न जिलों से आए पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने भाग लेते हुए संगठन के विस्तार, सेवा कार्यों तथा आगामी योजनाओं को लेकर विस्तृत मंथन किया। इस दौरान संगठन को अधिक सशक्त एवं सक्रिय बनाने के लिए विभिन्न विषयों पर चर्चा कर आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए गए।

बैठक में बहराइच विभाग के मिहींपुरवा प्रखंड के सक्रिय कार्यकर्ता संदीप सिंह को संगठन में उत्कृष्ट कार्यों के लिए नई जिम्मेदारी सौंपी गई। संदीप सिंह ने पूर्व में प्रखंड अध्यक्ष, विभाग उपाध्यक्ष सहित कई महत्वपूर्ण दायित्वों का समर्पण, सूझबूझ और संघर्षशील कार्यशैली के साथ सफलतापूर्वक निर्वहन किया है। उनके संगठनात्मक योगदान को देखते हुए प्रांत नेतृत्व ने उन्हें प्रांत प्रशासनिक विशेष संपर्क प्रमुख का दायित्व प्रदान किया।

प्रांत नेतृत्व ने विश्वास जताया कि संदीप सिंह अपने अनुभव, समर्पण और संगठनात्मक क्षमता के बल पर नई जिम्मेदारी का सफलतापूर्वक निर्वहन करते हुए संगठन को नई ऊर्जा और नई दिशा प्रदान करेंगे। वहीं संदीप सिंह को यह महत्वपूर्ण दायित्व मिलने पर बहराइच सहित पूरे विभाग के कार्यकर्ताओं में हर्ष और उत्साह का माहौल है। पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने उन्हें शुभकामनाएं देते हुए उनके सफल कार्यकाल की कामना की।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!