अभाविप नानपारा नगर द्वारा “राष्ट्रीय विद्यार्थी दिवस” के उपलक्ष्य में कला प्रतियोगिता का आयोजन

अभाविप नानपारा नगर द्वारा “राष्ट्रीय विद्यार्थी दिवस” के उपलक्ष्य में कला प्रतियोगिता का आयोजन
अहमद हुसैन उप संपादक डिजिटल मीडिया उजाला हिंद समाचार
नानपारा (बहराइच)। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) नानपारा नगर इकाई द्वारा “राष्ट्रीय विद्यार्थी दिवस” के पावन अवसर पर “विद्यार्थी सप्ताह” मनाया जा रहा है। इसी क्रम में आयोजन के द्वितीय दिवस पर स्थानीय श्री शंकर इंटर कॉलेज, नानपारा में एक भव्य कला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
इस प्रतियोगिता का मुख्य विषय स्वामी विवेकानन्द जी के जीवन और उनके विचारों पर आधारित था, जिसमें विद्यार्थियों ने बड़े उत्साह के साथ स्वामी विवेकानन्द जी के चित्र बनाकर अपनी कलात्मक प्रतिभा का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता के उपरांत अभाविप द्वारा सभी प्रतिभागियों को मेडल एवं प्रमाण पत्र प्रदान कर उनका उत्साहवर्धन एवं सम्मान किया गया।
इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में अभाविप के प्रवासी कार्यकर्ता एवं प्रदेश कार्यसमिति सदस्य श्री प्रज्ज्वल मिश्र एवं विभाग संगठन मंत्री अंकुल जी उपस्थित रहे। उन्होंने विद्यार्थियों को सम्बोधित करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
इस अवसर पर जिला संयोजक अनुष्का सिंह, प्रांत कार्यकारणी सदस्य हिमांशु साकेत, नगर अध्यक्ष नानपारा श्री राघवेंद्र प्रताप सिंह, नगर सह मंत्री सौरभ तिवारी, विद्यालय के उप प्रधानाचार्य जितेंद्र तिवारी एवं शिक्षिकाएं निशु जी व निशा जी सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति, शिक्षकगण और अभाविप कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
संवाददाता अहमद हुसैन की रिपोर्ट




