Welcome to Ujala Hind   Click to listen highlighted text! Welcome to Ujala Hind
उत्तर प्रदेश

*पुलिस अधीक्षक बहराइच श्री विश्वजीत श्रीवास्तव की अध्यक्षता में थाना जरवल रोड में आयोजित हुआ थाना समाधान दिवस*

   आज दिनांक 25.07.2026 को जनपद बहराइच के सभी थानों पर "थाना समाधान दिवस" का आयोजन किया गया। इस क्रम में पुलिस अधीक्षक बहराइच श्री विश्वजीत श्रीवास्तव द्वारा राजस्व विभाग की टीम के साथ थाना जरवल रोड में उपस्थित रहकर थाना समाधान दिवस की अध्यक्षता की गयी।

– *पुलिस अधीक्षक बहराइच श्री विश्वजीत श्रीवास्तव की अध्यक्षता में थाना जरवल रोड में आयोजित हुआ थाना समाधान दिवस*

धनीराम यादव ब्यूरो संचालक उजाला हिंद समाचार डिजिटल बहराइच

आज दिनांक 25.07.2026 को जनपद बहराइच के सभी थानों पर “थाना समाधान दिवस” का आयोजन किया गया। इस क्रम में पुलिस अधीक्षक बहराइच श्री विश्वजीत श्रीवास्तव द्वारा राजस्व विभाग की टीम के साथ थाना जरवल रोड में उपस्थित रहकर थाना समाधान दिवस की अध्यक्षता की गयी।

 

इस दौरान महोदय द्वारा फरियादियों की समस्याओं को गंभीरता से सुना गया तथा प्राप्त जनशिकायतों की निष्पक्ष एवं विधिसम्मत जांच कर समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करने के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। साथ ही निर्देशित किया कि जिन प्रार्थना-पत्रों का निस्तारण उच्चाधिकारी स्तर से किया जाना है, उन्हें आवश्यक आख्या संलग्न कर संबंधित अधिकारी को तत्काल प्रेषित किया जाए। साथ ही महोदय द्वारा भूमि विवाद संबंधी मामलों में राजस्व विभाग के साथ प्रभावी समन्वय स्थापित करते हुए शीघ्र एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

 

इसके अतिरिक्त जनपद के समस्त क्षेत्राधिकारीगण द्वारा अपने-अपने सर्किल के थानों में उपस्थित रहकर जनशिकायतों के प्रभावी एवं समयबद्ध निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए गये।

 

मीडिया सेल, बहराइच

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!