Welcome to Ujala Hind   Click to listen highlighted text! Welcome to Ujala Hind
उत्तर प्रदेश

वरिष्ठ पत्रकार की पुत्री की जांच के सीएचसी नानपारा में कर दिया गया खेल*

सीएचसी नानपारा में इलाज में लापरवाही मरीजों के साथ अभद्रता

*वरिष्ठ पत्रकार की पुत्री की जांच के सीएचसी नानपारा में कर दिया गया खेल*

 

*सैंपल लेकर नहीं की गई जॉच नहीं दी गई रिपोर्ट*

 

*नानपारा बहराइच*

 

सीएचसी नानपारा में इलाज में लापरवाही मरीजों के साथ अभद्रता आदि की शिकायत तो बराबर मिल रही थी नया मामला एक सामने आया है और यह कोई आम आदमी से जिले के एक वरिष्ठ पत्रकार से जुड़ा हुआ है इस प्रकरण ने सीएचसी नानपारा के सभी फर्जी दावों की पोल खोल कर रख दी है मामला है कि कल दिनांक 28 जुलाई 2026 को जिले के चर्चित वरिष्ठ पत्रकार जो कि कस्बा नानपारा के निवासी हैं एक दैनिक समाचार पत्र के देवीपाटन मंडल प्रभारी है राशिद अली की 10 वर्षीय पुत्री रोशनी शेख की तबीयत कुछ खराब थी पत्रकार की पत्नी अपनी पुत्री रोशनी को दिखाने सीएचसी नानपारा ले गई किसी महिला चिकित्सक ने देखा और टाइफाइड की जांच लिखी कहा कि यहीं से हो जाएगी पत्रकार की पत्नी जांच जांच रुम में गई तो वहां पर तैनात टेक्नीशियन से बच्ची का सैंपल ले लिया और कहा कि रिपोर्ट बन जाएगी तो वॉट्सएप नंबर पर भेज देंगे मगर आज 2 दिन बीत जाने के बाद भी जांच की रिपोर्ट दी नहीं गई ऐसा लगता है कि जांच की ही नहीं गई है सीएचसी नानपारा में इस तरह के खेल हो रहे हैं कि जब जांच यहां पर करके रिपोर्ट दी नहीं जाएगी तो सीएचसी में पूरा दिन भरे रहने वाले पैथोलॉजी सेंटर के दलालों के जरिए जांच निजी पैथोलॉजी में करवाने के लिए मरीजों के परिजन मजबूर होंगे और डॉक्टरों की मोटी कमीशन बनती रहेगी जब एक वरिष्ठ पत्रकार के परिवार के साथ में इस तरह का खेल खेला गया है तो आम मरीजों के साथ में सीएचसी नानपारा में किया होता होगा यह सोचनीय विषय है सीएचसी में पत्रकार पुत्री की जांच नहीं की गई तो मजबूर होकर उनकी पत्नी ने बाहर निजी पैथोलॉजी से जांच कराई जिसमें पैथोलॉजी सेंटर वाले ने 900 रुपए चार्ज किए

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!